×
सतना में भारी बारिश का अलर्ट! स्कूलों में 25 और 26 सितंबर को छुट्टी घोषित, 8वीं तक के बच्चों का अवकाश

सतना में भारी बारिश का अलर्ट! स्कूलों में 25 और 26 सितंबर को छुट्टी घोषित, 8वीं तक के बच्चों का अवकाश

जिले में लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 12:10:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 12:10:18 AM (IST)

भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी

HighLights

  1. भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी
  2. नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों पर आदेश लागू
  3. ओडिशा-आंध्र में बने गहरे अवदाब से बदला मध्य प्रदेश का मौसम

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले में लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 25 और 26 सितंबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया है।

अवकाश जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा। मौसम विभाग के सतना पूर्वानुमान में 25 और 26 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी दर्ज की गई है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

कलेक्टर कार्यालय से 24 सितंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसीसी तथा विद्यालयों के प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज: भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के सतना पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को भी जिले में भारी वर्षा की संभावना है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 26 और 26 सितंबर को 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट दर्ज किया गया है।

#सतन #म #भर #बरश #क #अलरट #सकल #म #और #सतबर #क #छटट #घषत #8व #तक #क #बचच #क #अवकश

Previous post

भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

Next post

रतलाम में झाड़ियों के बीच मिला 15 दिन का नवजात: लाल कंबल में लपेटकर छोड़ा, पास में दूध की बोतल और कपड़ों की पोटली भी मिली – Ratlam News

Post Comment