इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट कारगर साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं और कई मामलों में त्वर
.
आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…
वार्ड 4 की पार्षद बरखा नितिन मालू बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’
इंदौर के साधना नगर निवासी ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर के सामने सड़क धंसने से गड्ढा हो गया है, लेकिन नगर निगम की टीम उसे ठीक करने नहीं पहुंच रही थी। कई बार फोन करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही थी। घर में छोटे बच्चे होने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था।
जैसे ही यह शिकायत ‘भास्कर समाधान’ एप पर पोस्ट हुई, वार्ड 4 की पार्षद बरखा नितिन मालू ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि यह शिकायत पटेल नगर क्षेत्र की थी। संबंधित विभाग से समन्वय कर समस्या का समाधान कराया गया। पार्षद ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि शिकायत का निराकरण कर दिया गया है।
विजय नगर : गली में खुले मेनहोल का हुआ समाधान

इंदौर के विजय नगर निवासी संजय अग्रवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की थी कि कृष्णा डेयरी की गली में एक मेनहोल खुला पड़ा है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। शिकायत पोस्ट होने के बाद नगर निगम की टीम ने तत्काल संज्ञान लिया और मेनहोल को व्यवस्थित कर समस्या का समाधान कर दिया। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने की।
जलभराव, गंदगी और अंधेरे से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान की मांग
खजराना : कॉलोनी में गंदगी, रहवासी परेशान

इंदौर के खजराना निवासी शेरू खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि खजराना चौराहे से करीब एक किलोमीटर अंदर बाबा की बाग के पास स्थित शहंशाह मालवा कॉलोनी में जलभराव और कचरे का अंबार लगा हुआ है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने तत्काल सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
उषा नगर: सूखे पेड़ से हादसे का खतरा, दो शिकायतें बेअसर

इंदौर के उषा नगर निवासी यश राठौड़ ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि घर के पास एक सूखा पेड़ खड़ा है, जिसकी शाखाएं आंधी में टूट चुकी हैं और वह कभी भी गिर सकता है। दो बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने हादसे से पहले पेड़ हटाने की मांग की है।
रानी बाग: स्ट्रीट लाइट बंद, अवैध पार्किंग से बढ़ा खतरा

इंदौर के रानी बाग निवासी नारायण पाटीदार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद है। सड़क पर अवैध पार्किंग होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और स्पीड ब्रेकर भी नहीं है। रात के समय अंधेरे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पंचशील नगर: चैंबर कचरे से भरे, बारिश में जलभराव का खतरा

इंदौर के पंचशील नगर निवासी अनूप जैन ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई चैंबर कचरे से भरे हुए हैं, जिससे बारिश के दौरान दो फीट तक पानी भर जाता है। बारिश से पहले सफाई कराना बेहद जरूरी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके से जुड़ी सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं।

अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देख सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे।



‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल
‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को समाधान के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।
#भसकर #समधन #क #असर.. #बरख #मल #बन #पबलक #सटर #धस #सडक #और #खल #मनहल #हआ #दरसत #जलभरवगदग #क #समसयए #पहच #जममदर #तक #Indore #News



Post Comment