नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भिंड के सूचीबद्ध गुंडे अभितेंद्रसिंह तोमर उर्फ अभि की हत्या में लसूड़िया पुलिस ने डीलू उर्फ चंद्रकांत लहारिया को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित ने लाइसेंसी रायफल से अभि को गोली मारी थी। इसके पूर्व पुलिस डीलू की पत्नी प्रीति और पिता राजेंद्र को गिरफ्तार किया था।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार अभि ने दो साल पूर्व गुलशन यादव (भिंड) के भाई विष्णु यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इसका बदला लेने के लिए गुलशन ने साजिश की और डीलू उर्फ चंद्रकांत लहारिया निवासी लावन जिला भिंड और गौरव जाटव, पीयूष गुर्जर, सत्यवीर मौर्य के साथ मिलकर गुलाब बाग कालोनी के समीप गोली मारकर हत्या कर दी।
एसीपी के मुताबिक डीलू अपनी पत्नी प्रीति और पिता राजेंद्र की जमानत के लिए इंदौर आया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर डीलू को गिरफ्तार कर लिया।
Source link
#भड #क #गड #क #हतय #करन #वल #इनम #बदमश #इदर #म #रयफल #क #सथ #गरफतर



Post Comment