×
भोपाल आ रही फ्लाइट की उड़ान ऐन वक्त पर रुकी:  रनवे पर गति पकड़ चुका था विमान, अचानक लगाए ब्रेक; ढाई घंटे देरी से पहुंचा – Bhopal News

भोपाल आ रही फ्लाइट की उड़ान ऐन वक्त पर रुकी: रनवे पर गति पकड़ चुका था विमान, अचानक लगाए ब्रेक; ढाई घंटे देरी से पहुंचा – Bhopal News

मुंबई से भोपाल आ रही इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार को एक तकनीकी संकेत के चलते टेक-ऑफ के अंतिम चरण में ही रोक दी गई। यह फैसला उस समय लिया गया जब विमान रनवे पर गति पकड़ चुका था और कुछ ही क्षणों में उड़ान भरने वाला था। अचानक ब्रेक लगने से विमान में बैठे 201 यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल बन गया। एयरबस A-321 नियो विमान ने दोपहर करीब 3:50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलने के बाद जैसे ही विमान ने रफ्तार पकड़ी, पायलट को सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने तत्काल टेक-ऑफ निरस्त कर विमान को रोक दिया।
इस घटनाक्रम के दौरान विमान में मौजूद 221 यात्रियों की धड़कनें तेज हो गईं। कई यात्रियों ने इसे बेहद तनावपूर्ण अनुभव बताया। नियमित हवाई यात्री देवाशीष ने कहा कि विमान का अचानक रुकना किसी झटके से कम नहीं था। घटना के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग बे में खड़ा किया गया, जहां इंजीनियरों की टीम ने विस्तृत तकनीकी जांच की। इस फ्लाइट में हज यात्रा से लौट रहे लगभग 25 यात्री भी शामिल थे, जिनके स्वागत के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में परिजन मौजूद थे। उन्हें निर्धारित समय से कहीं ज्यादा इंतजार करना पड़ा। एक घंटे बाद यात्रियों को कराया अवगत करीब एक घंटे बाद यात्रियों को स्थिति से अवगत कराया गया। सभी आवश्यक परीक्षण पूरे होने के बाद शाम 6:26 बजे विमान ने दोबारा उड़ान भरी और रात लगभग 7:40 बजे भोपाल पहुंचा। हालांकि, एयरलाइन की ओर से तकनीकी खराबी की प्रकृति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि टेक-ऑफ के अंतिम क्षणों में उड़ान रोकना सामान्य नहीं होता, लेकिन सुरक्षा मानकों के तहत यह एक सतर्क और आवश्यक कदम है।

Source link
#भपल #आ #रह #फलइट #क #उडन #ऐन #वकत #पर #रक #रनव #पर #गत #पकड #चक #थ #वमन #अचनक #लगए #बरक #ढई #घट #दर #स #पहच #Bhopal #News

Post Comment