नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर ने चालक को सतर्क कर दिया।
चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया और संयुक्त राजस्व आयुक्त राजीव नंदन श्रीवास्तव के साथ कार से बाहर निकल आया। दोनों के उतरने के कुछ ही देर बाद कार आग की लपटों से घिर गई।
राजस्व शाखा के संयुक्त राजस्व आयुक्त राजीव नंदन श्रीवास्तव को कार्यालय का काम खत्म होने के बाद चालक घर छोड़ने जा रहा था।
कार दाता कॉलोनी स्थित सीटीओ रोड पर बाजार के आगे मोड़ के पास पहुंची थी। तभी एक राहगीर ने कार के अगले हिस्से से धुआं निकलते देखा और चालक को इसकी जानकारी दी।
कार रुकते ही अधिकारी और चालक बाहर आ गए। इसके बाद आग तेजी से फैली और पूरी कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने डायल-112 और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
पिपलानी के कल्पना नगर निवासी नवदीप खरे दोपहर में कार से जा रहे थे। गोविंदपुरा टर्निंग के सिग्नल पर पहुंचते ही उन्हें डैशबोर्ड के पास से धुआं दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत कार रोककर बाहर निकलने के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया। नवदीप ने बताया कि कार पेट्रोल से चलती है और एसी की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लगी।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
#भपल #म #द #जगह #चलत #कर #म #लग #भषण #आग #सकड #म #खक #हई #गडय #समय #रहत #बहर #नकल #सवर



Post Comment