चंदन नगर पुलिस ने सीहोर के कालीपीपल गांव से रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। रवि के हाथों में मेहंदी लगी है और वह शादी कर रहा था। पुलिस वालों ने बा…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने सीहोर के कालीपीपल गांव से रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। रवि के हाथों में मेहंदी लगी है और वह शादी कर रहा था। पुलिस वालों ने बातचीत के बहाने मंडप से बाहर निकाला और सीधे हवालात में बंद कर दिया। रवि के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज है। रिश्ता तय करने के पहले वह एक युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना चुका है।
बहन के घर आने-जाने के दौरान हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक रवि की बहन चंदननगर क्षेत्र में ही रहती है। रवि बहन से मिलने आता रहता था। करीब एक वर्ष पूर्व पीड़िता से परिचय हो गया और पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। रवि ने शादी का आश्वासन दिया और शारीरिक संबंध बना लिए।
दूसरी जगह शादी करने की भनक लगते ही पीड़िता ने की शिकायत
कुछ दिनों पूर्व युवती को पता चला कि रवि तो किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। उसने अफसरों को शिकायत कर दी। रवि पर झूठ बोलकर संबंध बनाने का आरोप लगाया। बुधवार को पुलिसकर्मी सीहोर पहुंचे तो रवि के घर में खुशी का माहौल था और शादी की रस्में चल रही थीं।
पीड़िता से समझौते का प्रयास रहा नाकाम, पुलिस ने की गिरफ्तारी
पुलिस ने पीड़िता से समझौता करवाने का प्रयास भी किया। पीड़िता शादी करना चाहती थी। रवि द्वारा इनकार करने पर पुलिस ने गिरफ्तारी ले ली।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पदोन्नति में गड़बड़ी: दागी चेहरों को भी मिला ”प्रमोशन का तोहफा”, कई पात्रों के नाम सूची से बाहर
Source link
#मडप #स #सध #हवलत #पहच #दलह.. #इदर #म #शद #क #रसम #नभ #रह #दषकरम #क #आरप #क #पलस #न #कय #गरफतर



Post Comment