सीहोर|आर्य समाज के काम को फिर से चलाने के लिए आर्य समाज मंडी की पुनर्स्थापना की गई। मकसद मंडी क्षेत्र के लोगों को यज्ञ का लाभ देना रहा। कपूर कॉलोनी जैन मंदिर के पास मंडी में वैदिक पद्धति से विधिवत यज्ञ किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान पुरोहित संदीप आर्य, यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य और आर्य वीर दल मध्य प्रदेश के प्रांतीय प्रचार मंत्री विजय राठौर मौजूद रहे। देवास से मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के सभा प्रचारक आचार्य हरिओम सरल पहुंचे। पतंजलि किसान युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र, ग्राम महाली के उप मंत्री रमेश वर्म, आर्य वीर दल के पूर्व संचालक रमेश आर्य, आर्य समाज सुभाष नगर के प्रधान अनूप आर्य के साथ कौशल मंत्री श्याम बाबू विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। रमेश आर्य, हरिओम सरल ने आदिवासी लोगों के कर कमलों से मंदिर का शुभारंभ कराया।
Source link
#मड #कषतर #म #आरय #समज #क #पनरसथपन #वदक #यजञ #करय #Sehore #News
Previous post



Post Comment