मऊगंज जिले के पिपरा गांव में एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद गहरा गया है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मृतका का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। ससुराल वाले शव को अस्पताल में ही छोड़कर घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है। मृतका का शव फिलहाल मर्चुरी में रखा हुआ है। कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव मृतका की पहचान कंचन मिश्रा (25), पत्नी आशीष मिश्रा के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे परिजनों ने देखा कि कंचन के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो ग्रामीणों और परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर कंचन का शव लकड़ी की पटिया से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची लौर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, जो बुधवार सुबह कराया गया। शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप पोस्टमॉर्टम के बाद मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि कंचन की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। मृतका के पिता रामायण चतुर्वेदी ने बताया कि तीन साल पहले हुई शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दामाद पर शराब पीकर अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिससे परेशान होकर कंचन कई बार मायके भी आ चुकी थी। ससुराल पक्ष घर में ताला लगाकर गांव से लापता मायके पक्ष द्वारा हत्या के आरोप लगाए जाने के बाद अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़ गए और अपने गांव के घर में ताला लगाकर वहां से फरार हो गए। दूसरी तरफ, इंसाफ की मांग को लेकर मायके पक्ष ने भी अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, जिसके कारण शव मर्चुरी में ही पड़ा रहा। पुलिस करा रही समझौता, जांच जारी लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि ससुराल पक्ष के अन्य रिश्तेदारों से संपर्क कर चर्चा की गई है, और वे अब शव लेने के लिए तैयार हो गए हैं। पुलिस इस पूरे संदिग्ध मौत के मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों को दिया जाएगा।
#मऊगज #म #नवववहत #क #सदगध #मत #पर #ववद #असपतल #म #शव #छडकर #भग #ससरल #वल #मयक #पकष #न #लगय #हतय #क #आरप #Mauganj #News



Post Comment