×
Indore News: रात भर इंदौर के बिचौली मर्दाना में खोजा अफसरों ने तेंदुआ, ग्रामीण अभी भी दशहत में

Indore News: रात भर इंदौर के बिचौली मर्दाना में खोजा अफसरों ने तेंदुआ, ग्रामीण अभी भी दशहत में

इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में घुसा तेंदुआ तो नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों में उसकी आमद की दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम ने रातभर अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

अंधेरा होने के कारण उसके पैरों के निशान भी नहीं मिल सके। सुबह वन विभाग का अमला खाली हाथ लौट आया। अधिकारियों का कहना है कि अंधेरा और सुनसान क्षेत्र होने के कारण तेंदुआ वहां से आगे निकल गया होगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अकेले सुनसान इलाके में नहीं जाने की हिदायत दी है।

 

मंगलवार रात बिचौली मर्दाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा था। उसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में उसके गले और सीने में चोट आई है।

 

हमले की पूरी घटना पास में बने एक बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय वहां से एक अन्य बाइक सवार भी निकला, लेकिन तेंदुए ने उस पर हमला नहीं किया। इसके बाद तेंदुआ एक घर के बाथरूम में छिप गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला।

ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने मौके से हटने के लिए कहा, ताकि जाल बिछाकर उसे पकड़ा जा सके, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। रातभर टीम उसकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार सुबह टीम लौट गई। अधिकारियों ने दो स्थानों पर पिंजरे भी लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ उनमें भी नहीं फंसा।

Source link
#Indore #News #रत #भर #इदर #क #बचल #मरदन #म #खज #अफसर #न #तदआ #गरमण #अभ #भ #दशहत #म

Previous post

UP TET Answer Key 2026: यूपी टीईटी की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति? यहां जानें

Next post

मऊगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर विवाद: अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुराल वाले; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप – Mauganj News

Post Comment