लोगों ने उसकी बातों में आकर प्रवेश का मुहुर्त तक निकाल लिया था। काम पूरा करवाने के लिए आरोपित को एडवांस रुपये भी दे लिए थे। कुछ लोगों के मकान में तो आ …और पढ़ें
HighLights
- आरोपित ने मकान निर्माण का अनुबंध कर एडवांस राशि ले ली थी।
- उसने छह से आठ माह में मकान बनाने का आश्वासन दिया था।
- लोगों ने बातों में आकर प्रवेश का मुहुर्त तक निकाल लिया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अपराध शाखा ने एेसे ठग को पकड़ा है जो मकान बनाने का अनुबंध कर लोगों के लाखों रुपये हड़प कर लेता था। इस ठग को पुलिस ने मुरैना से गिरफ्तार किया है।
आरोपित लग्जरी ऑफिस खोलकर झांसेबाजी करता था। कईं लोगों के मकान में तो घटिया मटेरियल लगाया और आधा अधूरा काम कर गायब हो गया। प्रारंभिक जांच में ही 9 पीड़ित सामने आ गए हैं। उनके साथ 67 लाख की ठगी हुई है।
डीसीपी(अपराध)राजेश त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का नाम महावीर सिंह सिकरवार निवासी मुरैना है। एमएस इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन के नाम से काम करने वाला महावीर शिवधाम कालोनी स्थित शिवालिका अपार्टमेंट में रह रहा था। उसके विरुद्ध अंशुल जायलवाल सहित 8 अन्य लोगों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने मकान निर्माण का अनुबंध कर एडवांस राशि ले ली थी। उसने छह से आठ माह में मकान बनाने का आश्वासन दिया था।
लोगों ने उसकी बातों में आकर प्रवेश का मुहुर्त तक निकाल लिया था। काम पूरा करवाने के लिए आरोपित को एडवांस रुपये भी दे लिए थे। कुछ लोगों के मकान में तो आरोपित ने तकनीकी रूप से भी खराब निर्माण कराया और लोगों की जमा पूंजी हड़प ली।
Source link
#मकन #बनन #क #अनबध #कर #लख #ठगन #वल #ठकदर #गरफतर #पलसकरम #सहत #लग #क #ठगघटय #समगर #लगकर #फरर



Post Comment