सोयाबीन को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, इसलिए इसकी डिमांड भी ज्यादा होती है। भारत से इसका एक्सपोर्ट यूरोप, पश्चिम एशिया और पूर्वी अफ्रीका क …और पढ़ें
HighLights
- युद्ध से शिपिंग जहाज थमे, यूरोप-पश्चिम एशिया को निर्यात प्रभावित हुआ
- ब्राजील-अर्जेंटीना 420 डॉलर प्रति टन में बेच रहे, भारतीय सोयाबीन 500 डॉलर महंगा
- इंदौर छावनी मंडी में 5650 रुपये क्विंटल भाव, कई प्लांटों के रेट 5575 से 5850 तक
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश में इस बार सोयाबीन की बंपर पैदावार हुई है, लेकिन ईराक और अमेरिका के बीच हुए युद्ध की वजह से इसका एक्सपोर्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अच्छी पैदावार के बाद भी किसानों और व्यापारियों को इसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। युद्ध ने सोयाबीन के एक्सपोर्ट को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल सहित कई इलाकों में सबसे ज्यादा सोयाबीन की पैदावार होती है।
मीडिल इस्ट में युद्ध की वजह से अनाज सहित अन्य सामान ले जाने वाले शिपिंग जहाज थम गए हैं। जानकारों की माने से इसकी वजह से मध्य प्रदेश का सोयाबीन एक्सपोर्ट करीब 50 प्रतिशत घट गया है। अब व्यापारी और किसान जल्द युद्ध थमने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उनका सोयाबीन दूसरे देशों में निर्यात हो सके।
प्रोटीन का बड़ा सोर्स है सोयाबीन
सोयाबीन को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, इसलिए इसकी डिमांड भी ज्यादा होती है। भारत से इसका एक्सपोर्ट यूरोप, पश्चिम एशिया और पूर्वी अफ्रीका के देशों में होता है। युद्ध के साथ शिपिंग के लिए यह मार्ग पूरी तरह से थम गया है। एक्सपोर्ट न होने की वजह से मंडियों में सोयाबीन के दाम भी गिरावट आई है। ऐसे में उन किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है जिन्होंने अच्छा मुनाफे के लिए सोयाबीन की फसल लगाई थी। लेकिन युद्ध ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।
कम रेट में बेच रहे ब्राजील और अर्जेटीना
जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड मार्केट में भारतीय सोयाबीन की कीमत करीब 500 डॉलर यानी 46300 रुपये प्रति टन हैं। वहीं अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे देश सोयाबीन को 420 डॉलर प्रति टन यानी 38 हजार रुपये में बेच रहे हैं। ऐसे में कई देशों ने अब कई देशों ने अपनी खरीदी को कम कर दिया है। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट के देशों में भी इस बार सोयाबीन का एक्सपोर्ट नहीं हो पा रहा है।
इंदौर मंडी में 5650 रुपये में बिक रहा सोयाबीन
इंदौर की छावनी मंडी में सोयाबीन का रेट 5650 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं मध्य प्रदेश में प्लांट सोयाबीन का भाव बैतूल में 5815, बैतूल सतना 5850, केएन इटारसी 5750, धीरेंद्र सोया नीमच 5720, प्रकाश 5700, नीमच प्रोटीन 5725, धानुका सोया 5700, रामा 5650, अमृत 5640, एमएस साल्वेक्स नीमच 5625, लिविंग फूड्स 5715, आइडिया लक्ष्मी देवास 5740, अवी एग्रों 5700, सूर्या फूड्स 5675, प्रेस्टीज 5675, कोरोनेशन ब्यावरा 5680, एबीआइएस बदनावर 5670, पतंजली 5640, दिव्य ज्योति 5575 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
Source link
#मधय #परदश #म #सयबन #क #बपर #पदवर #लकन #मडल #ईसट #यदध #न #एकसपरट #पर #लगय #बरक #कसन #और #वयपर #परशन



Post Comment