शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र से शुक्रवार रात हुए 22 वर्षीय युवती और उसकी 3 माह की बेटी के अपहरण मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने शनिवार शाम मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर अपहृत मां-बेटी को सकुशल बचा लिया है। आरोपी दोनों को लेकर गुजरात भागने की फिराक में था। न्यायालय में बयान दर्ज कराते हुए पीड़िता ने आरोपी के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है। बताया कि दबाव में वीडियो बनवाया गया था। दरअसल, शुक्रवार (8 मई) की रात करीब 8:30 बजे शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने रहने वाली नीलम गुहारिया के घर करैरा निवासी पुष्पेंद्र चौहान अपने 10 साथियों के साथ पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि सभी युवक हथियारों से लैस थे। वे जबरन घर में घुसे और 22 वर्षीय महक के साथ-साथ कमरे में मौजूद उसकी 3 माह की बेटी आरोही का अपहरण कर ले गए। घटना के बाद महक की मां नीलम ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। देखिए किडनैपिंग की तस्वीरें गुजरात भागने की थी तैयारी, पड़ोरा क्षेत्र से हुआ गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और एट्रोसिटी एक्ट (SC-ST) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मां-बेटी को लेकर गुजरात भागने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर शनिवार शाम करीब 4 बजे पड़ोरा क्षेत्र से मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में बोली पीड़िता- मैं डरी हुई थी, आरोपी के साथ नहीं रहना
पुलिस पूछताछ में आरोपी पुष्पेंद्र ने दावा किया कि वह महक से प्यार करता है, लेकिन परिजन दोनों को साथ नहीं रहने दे रहे थे, इसलिए उसने यह कदम उठाया। हालांकि, महक ने न्यायालय में दिए अपने बयान में आरोपी के दावों को खारिज कर दिया। उसने कहा, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो मुझसे दबाव बनाकर बनवाया गया था। मैं उस वक्त पूरी तरह डरी हुई थी। मैं अब पुष्पेंद्र के साथ नहीं रहना चाहती और अपने माता-पिता के पास ही रहूंगी। बहन का आरोप- इंदौर ले जाकर देह व्यापार में धकेलना चाहता था
महक की बहन अंजली ने बताया कि साल 2021 में एक डांस प्रोग्राम के दौरान महक और पुष्पेंद्र की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। अंजली का आरोप है कि कुछ समय बाद पुष्पेंद्र महक को बहलाकर इंदौर ले गया, जहां उसने जबरदस्ती संबंध बनाए और उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। विरोध करने पर महक के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। चंगुल से छूटकर लौटी थी घर, फिर किया अपहरण
प्रताड़ना से परेशान होकर गर्भवती महक किसी तरह इंदौर से भागकर वापस शिवपुरी अपने घर आ गई थी। यहां उसने 15 जनवरी को बेटी आरोही को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के बाद भी आरोपी पुष्पेंद्र लगातार महक पर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था और आखिर में उसने साथियों के साथ मिलकर दोनों का अपहरण कर लिया। पुलिस फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह खबर भी पढ़ें… 22 साल की मां, 3 माह की बच्ची का अपहरण, लिव-इन पार्टनर कार में डालकर ले गया शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती और उसकी तीन माह की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के लिव-इन पार्टनर ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी हथियार लेकर घर में घुसे और परिजनों से मारपीट कर मां-बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए…पूरी खबर पढ़िए
#मबट #कडनपग #कस #क #पडत #बल #दबव #म #बनवय #वडय #बहन #क #आरप #दह #वयपर #म #धकलन #चहत #थ #मखय #आरप #गजरत #बरडर #स #गरफतर #Shivpuri #News



Post Comment