पुलिस ने 500 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपित को बड़वानी से पकड़ लिया। आरोपित ने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करना स्वीकारा है। पुलिस ने …और पढ़ें
HighLights
- ज्वेलर की आंखों में धूल झोंकने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
- पुलिस ने चोर के पास सोने के गहने और बाइक जब्त की है
- पुलिस ने पांच सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ज्वेलर को चकमा देकर ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषण चुराने वाला बदमाश पकड़ा गया। बदमाश टोपी और मास्क लगाकर दुकान पर आया था। आभूषण चुरा कर बगैर नंबर की बाइक से भागा था। पुलिस ने 500 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपित को बड़वानी से पकड़ लिया। आरोपित ने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करना स्वीकारा है।
पुलिस ने सोने की चेन, दो अंगूठियां और बाइक जब्त कर ली है। डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठऔर के अनुसार 22 जून को वैभव नगर स्थित चंद्रिका ज्वेलर्स पर चोरी की घटना हुई थी। ज्वेलर शिवशंकर विजयवर्गीय द्वारा चोरी की रिपोर्ट की थी।
आभूषण लेकर फरार हो गया बदमाश
चोर शाम करीब पांच बजे लाल टोपी, काला मास्क पहनकर आया और सोने के आभूषण मांगे। शिवशंकर ने आभूषण निकाल कर दिखाये आरोपित बातों में उलझा कर सोने की चेन और दो अंगूठी लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- रायपुर: सरोना शराब दुकान में 7 लाख की चोरी का पर्दाफाश, राजस्थान से दबोचे गए 4 कुख्यात आरोपी
कनाड़िया क्षेत्र में रहता था आरोपित
टीआई सहर्ष यादव ने प्रधान आरक्षक रविंद्र रघुवंशी, कुलदीप और जगदीश की टीम बनाई थी। आरोपित आजाद नगर की ओर भागा था। पुलिस ने पांच सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज निकाले और आरोपित मुन्ना पुत्र बल्ला बारिया निवासी ग्राम बोराली, जिला बड़वानी को पकड़ लिया। आरोपित फिलहाल कनाड़िया क्षेत्र में रहता था।
Source link
#मसकटप #पहन #कर #आय #बगर #नबर #क #गड #स #भग #बडवन #स #पकड #गय #शतर #बदमश #पलस #न #खगल #स #जयद #CCTV



Post Comment