मोदी का वीडियो देखकर MLA ने ‘मेलोडी’ बांटी:  बच्ची ने दी कांग्रेस विधायक को चुनौती; बुलेट पर भाजपा विधायक, हेलमेट गायब – Madhya Pradesh News

मोदी का वीडियो देखकर MLA ने ‘मेलोडी’ बांटी: बच्ची ने दी कांग्रेस विधायक को चुनौती; बुलेट पर भाजपा विधायक, हेलमेट गायब – Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

झालमुड़ी के बाद अब ‘मेलोडी’ हो गई मशहूर बंगाल की ‘झालमुड़ी’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेलोडी’ टॉफी को भी चर्चा में ला दिया है। दरअसल, हाल ही पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए थे।

पीएम मोदी के इस वीडियो के बाद कई जगहों पर भाजपा नेता मेलोडी टॉफी बांटते नजर आए। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के बीच मेलोडी चॉकलेट बांटी।

भाजपा में अक्सर देखा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी की किसी बात, शैली या प्रतीक को पार्टी नेता और कार्यकर्ता तेजी से अपनाते हैं। यही वजह है कि मेलोडी टॉफी वाला वीडियो सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह दिखाई दिया।

खरी बात ये है कि राजनीति में अब सिर्फ भाषण और बयान ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रतीक और वायरल मोमेंट्स भी चर्चा का विषय बन जाते हैं। झालमुड़ी के बाद अब ‘मेलोडी’ भी राजनीतिक और सोशल मीडिया चर्चा का हिस्सा बन गई है।

पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए।

साहब किसानों को लॉलीपॉप व चॉकलेट देते हैं खंडवा में आयोजित एक जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक कंचन तनवे का अनोखा अंदाज चर्चा में आ गया। उन्होंने एक अधिकारी का नाम लेकर कलेक्टर साहब से कहा कि ये हमेशा किसानों को लॉलीपॉप और चॉकलेट देते हैं।

दरअसल, विधायक ने किसानों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों पर तंज कस दिया। उनका इशारा अफसर की ओर से किसानों को दिए जाने वाले उन भरोसो और वादों पर था, जो जमीन पर पूरे होते नजर नहीं आते।

विधायक ने साफ तौर पर कहा कि किसानों को सिर्फ भरोसे और आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक राहत की जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसानों की समस्याओं का समाधान कब होगा और उन्हें राहत कब मिलेगी।

इस दौरान मौजूद सांसद और कलेक्टर भी विधायक की ‘चॉकलेट’ वाली टिप्पणी पर मुस्कुराते नजर आए।

खंडवा में जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक कंचन तनवे कलेक्टर से बात करती हुईं।

खंडवा में जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक कंचन तनवे कलेक्टर से बात करती हुईं।

बच्ची की पहेली में उलझे विधायक जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह को एक बच्ची ने ऐसी पहेली दे दी, जिसमें वे खुद उलझ गए। अब इस पहेली को सुलझाने के लिए विधायक ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगी है।

दरअसल, राघौगढ़ में पायल नाम की एक बच्ची ने जयवर्धन सिंह को ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया। इस घड़े के अंदर एक कद्दू रखा हुआ है। चुनौती यह है कि घड़ा फोड़े बिना और कद्दू काटे बिना उसे बाहर निकालना है। बच्ची की यह शर्त सुनते ही जयवर्धन सिंह कुछ पल के लिए गंभीर हो गए और समाधान सोचने लगे।

पहले तो विधायक ने आसान रास्ता तलाशने की कोशिश की। उन्होंने बच्ची से ही पूछ लिया कि इसका कोई तरीका है क्या? अगर है तो मुझे बताइए। इस पर बच्ची ने हंसते हुए साफ मना कर दिया। बच्ची का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे।

जब काफी देर तक कोई हल नहीं निकला तो जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांग ली। उन्होंने पूरा मामला बताते हुए कहा कि इस पहेली को हल करने के लिए मैं भी विचार करूंगा, आप भी विचार करें। जो सही तरीका बताएगा, उसे पायल और मेरी ओर से विशेष तोहफा दिया जाएगा।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इस पहेली को सुलझाने के लिए तरह-तरह के सुझाव दे रहे हैं। कोई वैज्ञानिक तरीका बता रहा है तो कोई मजाकिया अंदाज में सलाह दे रहा है। अब देखना यह होगा कि जयवर्धन सिंह इस ‘बुद्धि के घड़े’ की पहेली सुलझा पाते हैं या नहीं।

राघौगढ़ में पायल नाम की एक बच्ची ने जयवर्धन सिंह को ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया।

राघौगढ़ में पायल नाम की एक बच्ची ने जयवर्धन सिंह को ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया।

भाजपा के विधायक ने तोड़े यातायात के नियम

इंदौर में भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया जब टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर बुलेट चलाते हुए इंदौर की सड़कों पर निकले तो देखने वाले उन्हें देखते ही रह गए। हालांकि उन्हें देखने का लोगों का नजरिया अलग-अलग रहा।

कुछ लोगों ने विधायक के स्टाइल और अंदाज की तारीफ की, तो कई लोगों ने ट्रैफिक नियमों को लेकर सवाल उठा दिए। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विधायक ने हेलमेट नहीं पहना था और इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ।

इसके बाद लोगों ने यह सवाल भी उठाना शुरू कर दिया कि क्या आम लोगों की तरह विधायक का भी चालान काटा जाएगा या नहीं। वहीं कुछ लोग इसे हल्के अंदाज में लेते नजर आए। उनका कहना था कि ‘जाने दो यार, रील ही तो बनाई है।’

इंदौर में भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आए।

इंदौर में भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आए।

इनपुट सहयोग – मोहित राठौर (शाजापुर), सावन राजपूत (खंडवा), आशीष रघुवंशी (गुना), कपिल राठौर (इंदौर)

ये भी पढ़ें – भाई का चालान काटा, नाराज बहन पुलिस वाहन पर बैठी: मंत्री ने चखा ‘गरीबी का स्वाद’

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्वालियर में उन्होंने एक बस्ती का दौरा किया। भूख लगने पर आम लोगों के बीच बैठकर भोजन किया। वे एक घर में जमीन पर बैठ गए और प्याज, नमक व हरी मिर्च के साथ रोटी खाते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

Source link
#मद #क #वडय #दखकर #MLA #न #मलड #बट #बचच #न #द #कगरस #वधयक #क #चनत #बलट #पर #भजप #वधयक #हलमट #गयब #Madhya #Pradesh #News

Previous post

Google’s AI search is so broken it can ‘disregard’ what you’re looking for

Google’s AI Overviews are running into an interesting problem right now. Earlier on Friday, if you searched for the term “disregard,” the AI Overview section would include a response like what you’d see from a more traditional AI chatbot instead of the typical AI summary, as spotted on X. As you can see in the image at the top of this story, I got an AI Overview response that said, “Got it. If you need anything else or have a new question later, just let me know!”

As of Friday afternoon, however, Google isn’t showing an AI Overview for the term “disregard” at all — instead, it shows a list of news stories about the issue first. Google hasn’t replied to our requests for comment. In a statement to Android Authority, a spokesperson said that “We’re aware that AI Overviews are misinterpreting some action-related queries, and we’re working on a fix, which will roll out soon.”

AI Overviews haven’t just been tripping up over the word “disregard.” When searching for “ignore,” Google’s AI Overview section showed the following message to a Verge colleague:

Message received! I’m here and ready to help. What would you like to focus on today? Just let me know if there’s a specific topic, task, or question you’d like to explore.

When they searched “skip,” the AI Overview section said:

It looks like your message was just a test or a typo! Feel free to ask a question, share a prompt, or let me know how I can help you with your tasks today. I’m ready whenever you are!

As of Friday afternoon, Google is still showing me AI Overviews with broken responses when I search for “ignore” and “skip.”

As funny as this all is, it’s almost certainly just some kind of bug — I expect Google will fix it soon enough. Maybe Google Search itself is tired after everything that happened at Google I/O.

Updates, May 22nd: Google now isn’t showing AI Overviews for “disregard.” Also added a Google statement.

#Googles #search #broken #disregard #youreAI,Google,News,Tech

Next post

Bollywood: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण बना सकती है ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस बात के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। फिल्म पहले ही 700 करोड़ रुपए की ओटीटी डील ठुकरा चुकी है, जिसके बाद अब खबर आ रही है कि इस पैन इंडिया फिल्म के केवल हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स की डील 450 करोड़ में की जा रही है।

खबरों अनुसार, रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर्स 450 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं।

अगर रामायण 450 के स्थान पर 300 करोड़ तक में भी डील करती है, तो ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील बन जाएगी। अभी तक ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग के नाम दर्ज है, जिसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ में बिके हैं। रामायण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Bollywood, Ranbir Kapoor,Ramayana, Hindi news

Post Comment