राजा रघुवंशी केस: सोनम की जमानत के बाद शिलांग पुलिस की जांच सवालों के घेरे में, वकीलों ने जताई आपत्ति
राजा रघुवंशी केस: सोनम की जमानत के बाद शिलांग पुलिस की जांच सवालों के घेरे में, वकीलों ने जताई आपत्ति
देशभर में चर्चित रहे सनसनीखेज केस में जिस तरह की लापरवाही जांच और दस्तावेजीकरण में हुई है उसे देखते हुए वकील भी कह रहे हैं कि इसका फायदा विचारण के दौर …और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 10:49:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 10:49:01 PM (IST)
राजा रघुवंशी केस: सोनम की जमानत के बाद शिलांग पुलिस की जांच सवालों के घेरे में
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी केस की मुख्य आरोपित सोनम को सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शिलांग पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है। देशभर में चर्चित रहे सनसनीखेज केस में जिस तरह की लापरवाही जांच और दस्तावेजीकरण में हुई है उसे देखते हुए वकील भी कह रहे हैं कि इसका फायदा विचारण के दौरान भी आरोपित को मिलेगा। जांच के दौरान जो सुराग छोड़े गए हैं वे जांच एजेंसी की मंशा और कार्यप्रणाली दोनों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित केस में लचर जांच
नईदुनिया ने इस बारे में वकीलों से चर्चा की। उनका कहना है कि यह केस पूरी तरह से परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित है। छोटी सी चूक भी आरोपित को बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। जिस तरह की तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच ही नहीं की। यह कहना है वकीलों का इस त्रुटि का मतलब है कि अभियोजन ने शुरू से ही गलत केस बनाया है। यह विशुद्ध रूप से परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर केस है। इस तरह की लापरवाही का फायदा आरोपित को मिलेगा। अब तक हत्या का उद्देश्य भी ही नहीं सिद्ध हुआ है। पहली नजर में ही लग रहा है कि पुलिस ने इस मामले में बहुत ही लचर जांच की है। इसका फायदा आरोपित को विचारण के दौरान भी मिलेगा। – एडवोकेट मनीष यादव (हाई कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष)
तकनीकी गलतियों से बढ़ेगी अभियोजन की परेशानी
जांच के दौरान पुलिस द्वारा की गई लापरवाही का फायदा सीधे-सीधे आरोपितों को मिलता है। पुलिस ने मामले में जांच पूरी करने के बाद चालान पेश किया है तो परेशानी और बढ़ेगी। अगर पुलिस ने जांच पूरी करने के बजाय जांच आगे जारी रखने की गुहार लगाते हुए चालान पेश किया होगा तो सुधार की कुछ गुंजाइश रहेगी, लेकिन तकनीकी इन गलतियों को सही नहीं ठहराया जा सकता। कहीं न कहीं जांच एजेंसी की मंशा पर सवाल है। – एडवोकेट विवेक सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट इंदौर)
अतिरिक्त साक्ष्यों और पूरक चालान की उम्मीद
पुलिस से इस तरह की लापरवाही की अपेक्षा नहीं की जा सकती। हत्या जैसे मामलों में अत्यंत सूक्ष्मता से जांच की आवश्यकता होती है। जो खामियां सामने आई हैं वह पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि चालान प्रस्तुत होने का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि पुलिस को उसी अपराध में आगे जांच से रोका गया है। अगर पुलिस को इसी मामले में और कोई अतिरिक्त साक्ष्य मिलते हैं तो वह पूरक चालान के जरिए इसे कोर्ट के समक्ष ला सकती है। – अभिजीतसिंह राठौर, शासकीय अधिवक्ता इंदौर
Source link
#रज #रघवश #कस #सनम #क #जमनत #क #बद #शलग #पलस #क #जच #सवल #क #घर #म #वकल #न #जतई #आपतत
Previous post
PSG’s Hakimi to miss UEFA Champions League semifinal second leg due to injury – Reports
A hamstring injury to Paris St. Germain’s Achraf Hakimi is expected to rule him out of the UEFA Champions League semifinal second leg against Bayern Munich next week, according to reports.
Hakimi went down injured late in the thrilling 5-4 win at the Parc des Princes on Tuesday but played out the full 90 minutes.
However, test results have revealed the right back suffered a hamstring tear, according to RMC Sport.
READ | PSG wins 5-4 in record-breaking UCL semifinal
The PSG vice-captain has played just 31 times for the club and missed close to two months of action due to an ankle injury in November.
In a match that will go down as an instant classic, PSG came from a goal down to lead 5-2 with two goals from Khvicha Kvaratskhelia and Ousmane Dembele ‌before Bayern struck twice in three minutes just before the hour to improve its chances for next week’s return leg in Munich.
Published on Apr 29, 2026
#PSGs #Hakimi #UEFA #Champions #League #semifinal #leg #due #injury #Reports
Next post
Deadspin | Pelicans C DeAndre Jordan named NBA’s Teammate of Year
New Orleans Pelicans center DeAndre Jordan was named this year’s winner of the Twyman-Stokes Teammate of the Year award on Wednesday.
Presented annually since 2012-13, the award recognizes the player deemed the league’s best teammate, based on selfless play, leadership on and off the court as a mentor and role model to other NBA players, and commitment to the team.
The 12 finalists were selected by a panel of league executives, with current players voting to determine the winner.
Jordan, 37, narrowly beat three-time winner Jrue Holiday of the Portland Trail Blazers. Jordan received the most first-place votes (66) and finished with 1,445 points, eight ahead of Holiday (1,437). Houston’s Jeff Green (1,420) finished third and Toronto’s Garrett Temple (1,223) was fourth, well ahead of the rest of the field.
Jordan is a three-time All-NBA player, a two-time All-Defensive Team honoree, a one-time All-Star (2016-17) and an NBA champion with the Denver Nuggets in 2022-23. He appeared in 12 games (seven starts) this season for New Orleans, averaging 4.4 points and 6.3 rebounds per game.
Over 1,123 games (798 starts) with eight teams across the last 18 seasons, he is averaging 8.5 points, 9.7 rebounds and 1.4 blocks per game.
–Field Level Media
#Deadspin #Pelicans #DeAndre #Jordan #named #NBAs #Teammate #Year
Post Comment