नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी शिलांग पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण 10 माह में ही जेल से बाहर आ गई। न्यायालय ने शिलांग पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने चालान में धाराएं अलग-अलग लिख दी थीं। गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पालन नहीं किया और ट्रायल में भी देरी कर दी।
शिलांग के सत्र न्यायालय ने जमानत देते हुए अपनी टिप्पणी में कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण बताने वाला फार्म सही तरीके से नहीं भरा था। कई जगह अलग-अलग धाराएं लिखी गई थीं। ट्रायल में भी पुलिस ने देरी कर दी है।
बता दें कि शिलांग पुलिस राजफाश कर चुकी है कि इंदौर के सहकार नगर निवासी कारोबारी राजा रघुवंशी की उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनम ने हत्या की साजिश की थी। सोमवार को शिलांग के सत्र न्यायालय ने सोनम की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। मंगलवार को सोनम के वही पिता देवी सिंह उसकी जमानत के लिए शिलांग पहुंचे, जिन्होंने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।
उन्होंने न सिर्फ स्वयं उसके लिए मुचलके की रकम 50 हजार रुपये भरी बल्कि शिलांग के एक होटल संचालक को भी उसका जमानती बनवाया। शाम को सोनम जेल से बाहर आई। पिता उसे जेल में लेने पहुंचे। इस दौरान सोनम से मीडियाकर्मियों ने सवाल किए पर वह कुछ नहीं बोली। चुपचाप पिता के साथ किसी अज्ञात स्थान पर चली गई। बताया गया कि न्यायालय की मंशा के अनुरूप, सोनम को शिलांग में ही रुकना होगा।
भाई बोला- कल भी नफरत करता था और आज भी करता हूं
सोनम की जमानत पर उसके भाई गोविंद का बयान भी आया है। जमानत से अन्जान गोविंद ने कहा कि मुझे केस की कोई जानकारी नहीं है। पिता के शिलांग जाने से वह अन्जान नजर आया। उसने कहा कि मैं कल भी सोनम से नफरत करता था और आज भी करता हूं। उसने कहा कि कोर्ट ने उसे जमानत दी है। अभी वह बरी नहीं हुई है। बरी होने पर मैं उसका स्वागत करूंगा।
राजा की मां बोलीं- न्याय अधूरा है
सोनम की जमानत से राजा का परिवार आहत है। राजा की मां उमा देवी ने कहा कि न्याय अधूरा है। कानून होता है, यह तो अभी तक सुना ही था, मगर अब देख लिया है। राजा के भाई विपिन ने सिस्टम की नाकामी बताई है। कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, मेरे भाई राजा की आत्मा भटकती रहेगी। उन्होंने कहा कि वह इसके विरुद्ध हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोपित राज कुशवाह की जमानत अर्जी भी लगा दी गई है।
साक्ष्य मिटाने के दो आरोपित हो चुके हैं बरी
शिलांग पुलिस ने राजा की हत्या के बाद इंदौर आई सोनम के रहने से संबंधित साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रापर्टी ब्रोकर और ठेकेदार लोकेंद्र सिंह तोमर, सिलोम जेम्स और बलवीर को भी गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने दो महीने पहले बलवीर और लोकेंद्र को बरी कर दिया। उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले थे। इससे ही केस कमजोर नजर आने लगा था।
यह भी पढ़ें- ‘भाई की आत्मा भटकती रहेगी…’, सोनम की जमानत पर छलका राजा के भाई का दर्द, अब हाईकोर्ट जाएगा परिवार
अब ये आरोपित हैं जेल में
राज कुशवाह: सोनम का कथित प्रेमी। आरोप है कि इसने ही हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया। तीन दोस्तों को सुपारी किलर बनाकर शिलांग पहुंचाया। पिस्टल, रुपयों और मोबाइल की व्यवस्था की।
विशाल चौहान: राज कुशवाह का खास दोस्त। राजा रघुवंशी पर हमला करने में भूमिका का आरोप। इंदौर आने पर राज और सोनम को सेफ हाउस तक पहुंचाने में मददगार।
आकाश राजपूत: विशाल के साथ शिलांग पहुंचा था। आरोप है कि सेल्फी पाइंट पर राजा को मारने में शामिल था।
आनंद कुर्मी: आरोप है कि विशाल व अन्य के साथ घटना स्थल पर गया था। हत्या कर शव ठिकाने लगाने में शामिल था।
Source link
#रज #रघवश #हतयकड #जस #पत #न #तड #थ #नत #वह #बन #सनम #क #जमनत #भई #बल #आज #भ #नफरत #करत #ह



Post Comment