×
लारेंस और हैरी को शूटर उपलब्ध कराने वाला बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार

लारेंस और हैरी को शूटर उपलब्ध कराने वाला बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार

पुलिस ने राहुल की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। एसआइटी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करवा लिया। गुरुवार रात पुलिस ने राह …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 12:01:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 12:03:54 AM (IST)

बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार।

HighLights

  1. फायरिंग के लिए कालोनाइजर विवेक दंमानी की रैकी करवा चुका था आरोपित

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गैंग्स्टर लारेंस विश्नोई और उसके दाहिने हाथ माने जा रहे हैरी बाक्सर को शूटर उपलब्ध कराने वाले बदमाश राहुल उर्फ बाबा को इंदौर अपराध शाखा की पुलिस टीम ने हरिद्वार से पकड़ लिया है। करणी सेना से जुड़े राहुल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी उसकी तलाश कर रही थी।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार, इंदौर के रेसकोर्स रोड निवासी कालोनाइजर विवेक दम्मानी से हैरी बाक्सर ने लारेंस के नाम से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। हैरी ने राजपाल चंद्रावत से विवेक की रैकी करवाई थी। रुपये की व्यवस्था न करने पर वह विवेक पर हमला करवाना चाहता था।

एसआईटी ने इसके पूर्व राजपाल को कसरावद जेल से गिरफ्तार कर लिया और साजिश नाकाम कर दी। पूछताछ में राजपाल ने बताया कि फायरिंग और रैकी की जिम्मेदारी बिंजाना (देवास) के राहुल पुत्र भारतसिंह राठौर को दी थी। 40 हजार रुपये का आनलाइन लेनदेन भी हुआ था।

पुलिस ने राहुल की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। एसआइटी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करवा लिया। गुरुवार रात पुलिस ने राहुल को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने ओडिशा, उत्तराखंड में फरारी काटना स्वीकारा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

करणी सेना की रैली में मिले और बदमाशों ने बना ली गैंग

राहुल ने पूछताछ में बताया कि जून 2024 में सर्व राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की रैली का आयोजन किया था। आरोपित राजपाल से उसकी रैली के दौरान नागदा में मुलाकात हुई थी। उस वक्त राहुल पर 10 लाख रुपये का कर्जा था। राजपाल ने कर्जा उतारने का आश्वासन दिया और गैंग में शामिल कर लिया। उसने सबसे पहले कसरावद के बायो काटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर पर हमले का जिम्मा सौंपा। राहुल ने अंशुपाल, अमन और मलखान से दिलीप पर गोलियां चलवा दीं। विवेक पर हमले की साजिश कर ही रहा था कि राजपाल गिरफ्तार हो गया और राहुल को फरार होना पड़ा।

अनाज कारोबारी को धमकाने में पूछताछ करेगी एसटीएफ

एसटीएफ और खरगोन पुलिस द्वारा भी राहुल की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। क्राइम ब्रांच में दर्ज रंजन मित्तल के केस में भी राहुल का नाम आया था। एसटीएफ दोनों प्रकरणों में गिरफ्तारी लेगी। अशोक नगर के अनाज कारोबारी को धमकाने के मामले में भी राहुल राडार पर है। डीसीपी के अनुसार, पुलिस अभी तक राजपाल, नाना उर्फ रोहित बर्रा, सोनू उर्फ रितेश खंगार, सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

Source link
#लरस #और #हर #क #शटर #उपलबध #करन #वल #बदमश #हरदवर #स #गरफतर

Post Comment