इंदौर में बिल्डरों और कारोबारियों से करोड़ों की वसूली करने वाले लॉरेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर के नेटवर्क पर एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। …और पढ़ें
HighLights
- रितेश को बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी मामले में बनाया आरोपी
- लॉरेंस गैंग से जुड़ा नागदा के रत्नाखेड़ी का राजपाल कसरावद जेल में बंद
- लॉरेंस से मिल चुका है राजपाल, एनआईए की लिस्ट में इसका नाम
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एसआईटी ने बिल्डर और कारोबारियों को धमकाकर करोड़ों रुपयों की वसूली करने वाले लॉरेंस और हैरी बॉक्सर के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। जांच दल ने पहली बार एक बदमाश को पकड़ा है, जो बिल्डर पर फायरिंग करने की तैयारी में था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर आगे लिंक खंगाल रही है।
गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग की जांच के लिए पुलिस आयुक्त (एडीजी) संतोष कुमार सिंह ने क्राइम ब्रांच का विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसआईटी ने रत्नाखेड़ी (नागदा) को रिमांड पर लिया, जो बायो कॉटन कारोबारी दिलीप सिंह राठौर पर फायरिंग करवा चुका था। राजपाल कसरावद (खरगोन) जेल में बंद था। शनिवार को एसआईटी रितेश उर्फ सोनू का नाम बताया, जिसको बिल्डर की रैकी करने और हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी।
रितेश की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी
पुलिस के मुताबिक पेशे से ड्राइवर रितेश पर कईं आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसआईटी ने बिल्डर विवेक दम्मानी (रेसकोर्स रोड) को मिली धमकी के मामले में रितेश को आरोपी बना दिया है। रितेश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी बता रही है। अफसरों का दावा है कि इसके माध्यम से हैरी बॉक्सर और लॉरेंस के लिए काम करने वाले युवाओं तक पहुंचा जा सकता है। रविवार को पुलिस रितेश की गिरफ्तारी की अधिकृत जानकारी जारी करेगी।
पंजाब-दिल्ली और यूपी का संगठित गिरोह
राजपाल इस केस में अहम कड़ी है। इसके इशारे पर ही देवास के युवकों ने बायो काटन कारोबारी दिलीप राठौर पर हमला किया था। दिलीप से भी हैरी बॉक्सर ने 10 करोड़ रुपयों की मांग की थी। राजपाल ने बताया कि गिरफ्तारी के पूर्व वह हैरी बॉक्सर के सीधे संपर्क में था। लॉरेंस से भी तिहाड़ जेल में मिल चुका है।
Source link
#लरस #और #हर #क #लए #इदर #क #बलडर #क #धमकन #वल #डरइवर #गरफतर #रजपल #स #पछतछ #क #बद #एसआईट #क #एकशन



Post Comment