नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह (राहुल) दो दिवसीय इंदौर प्रवास पर बुधवार को इंदौर पहुंचे। राऊ में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर मुलाकात के बाद सिंह ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मैदान पर सक्रिय होने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं के सवाल पर उन्होंने यह भी कह दिया कि सिंधिया वापस आना चाहें तो भी उन्हें पार्टी वापस नहीं लेगी।
गांधी भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ अजयसिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक कर संवाद किया। सिंह ने आने वाले नगर निगम एवं विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। संवाद के दौरान उपाध्यक्ष प्रवेश यादव ने सिंह से पूछा कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो क्या पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की वापसी होगी?
इस पर राहुल भैया ने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस को किसी “गद्दार” की जरूरत नहीं पड़ेगी, हालांकि चुनाव से पहले इक्का-दुक्का लोग लौटना चाहें तो उस पर विचार हो सकता है। लेकिन जब सवाल दोबारा उठा, तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लेते हुए साफ कहा कि “अगर सिंधिया भी कांग्रेस में वापस आना चाहेंगे, तो हम उन्हें नहीं लेंगे।”
एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करें
सिंह ने बैठक में कार्यकर्ताओं को बढ़ते जल संकट, नगर निगम की विफलता, वार्ड स्तर पर जनआंदोलन, वोटर लिस्ट में दावे-आपत्ति तथा आगामी नगर निकाय चुनावों पर रणनीति बनाकर मैदान में सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी जिसने कांग्रेस की सरकार नहीं देखी उसे भी हमारे काम और विचारधारा से परिचित करवाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वार्ड स्तर पर एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करें और कांग्रेस को नगर निगम तथा विधानसभा में मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करें।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, पार्षदद्वय अंसाफ अंसारी, रफ़ीक़ खान, सोनिला मीमरोट, कुणाल सोलंकी, राजू भदौरिया, अमित चौरसिया एवं देवेंद्र सिंह यादव ने संबोधित किया। बैठक का संचालन शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग एवं कार्यालय मंत्री इम्तियाज़ बेलीम ने किया। इस अवसर पर कौमी एकता एवं सद्भावना प्रकोष्ठ के नव नियुक्त शहर अध्यक्ष गट्टू यादव ने अजय राहुल सिंह की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया, जहां बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस मोर्चा, प्रकोष्ठ संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, के के मिश्रा, राधेश्याम पटेल, ठाकुर जीतेन्द्र सिंह, जीतू ठाकुर, दौलत पटेल, सच सलूजा, अमित चौरसिया, सलमान खान, वीरू झंजोट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
MP में सरकारी कर्मचारियों का पॉलिटिकल झुकाव नापेगी पार्टी, कांग्रेस ने प्रभारियों को सौंपा होमवर्क
Source link
#वरषठ #कगरस #नत #अजयसह #बल #जयतरदतय #सधय #आन #चह #त #उनह #भ #परट #म #वपस #नह #लग #करयकरतओ #क #जगन #पहच #थ #इदर



Post Comment