विदिशा कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी और दो विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से करीब 14 लाख रुपए कीमत की 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने शहर और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। जिले में वाहन चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रमजान मंसूरी और दो विधि विरुद्ध बालकों को पकड़ लिया। पूछताछ में कबूली कई वारदातें पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से जिले और आसपास के इलाकों में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
#वदश #म #लख #क #चर #क #बइक #जबत #एक #आरप #और #द #नबलग #पकडए #चर #क #बइक #बरमद #Vidisha #News



Post Comment