शहडोल में एसईसीएल शारदा ओसीएम की बंद पड़ी कोयला खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शारदा ओसीएम गेट के सामने …और पढ़ें
HighLights
- शारदा ओसीएम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
- अमलाई थाना क्षेत्र में तनाव, गेट पर शव रखकर लगाया जाम
- युवक की मौत के बाद भड़के परिजन, प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद
नईदुनिया प्रतिनिधि ,शहडोल। एसईसीएल शारदा ओसीएम की बंद पड़ी कोयला खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शारदा ओसीएम गेट के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और एसईसीएल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की।
जानकारी के अनुसार सोहागपुर अंतर्गत बंद पड़ी शारदा ओपन कास्ट माइन में युवक रवि सिंह नहाने गया था। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद नाराज परिजन शव लेकर अमलाई थाना क्षेत्र स्थित शारदा ओसीएम के गेट पर पहुंच गए और वहीं शव रखकर विरोध जताने लगे। परिजनों का आरोप है कि एसईसीएल परिक्षेत्र की बंद खदान में डूबने से मौतहुई है, इसलिए एसईसीएल प्रबंधन मुआवजा दे।
#शहडल #म #बद #कयल #खदन #म #नहन #गए #यवक #क #डबन #स #मत #गट #पर #शव #रखकर #परजन #क #परदरशन #मआवज #क #मग #पर #अड



Post Comment