×
शाजापुर में सीमेंट ट्राले ने बाइक सवार को कुचला:  फर्दखेड़ी के पास 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; ट्राला छोड़कर भागा आरोपी – shajapur (MP) News

शाजापुर में सीमेंट ट्राले ने बाइक सवार को कुचला: फर्दखेड़ी के पास 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; ट्राला छोड़कर भागा आरोपी – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में गुरुवार शाम सीमेंट से भरे ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा करीब 5:30 बजे फर्दखेड़ी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान धतरावदा निवासी कमल सिंह पिता गंगाराम (30) के रूप में हुई है। कमल सिंह मोहन बड़ोदिया से बाइक से अपने गांव धतरावदा जा रहे थे। फर्दखेड़ी के पास उनकी बाइक सीमेंट से भरे ट्राले की चपेट में आ गई। ट्राले के नीचे आने से कमल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डायल-112 टीम ने शव अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलने पर मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पायलट मनोहर सिंह और पुलिसकर्मी विजय गवली ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचाया। शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। ट्राला जब्त, चालक की तलाश जारी हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीमेंट से भरे ट्राले को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर चालक की तलाश और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

#शजपर #म #समट #टरल #न #बइक #सवर #क #कचल #फरदखड #क #पस #वरषय #यवक #क #मक #पर #मत #टरल #छडकर #भग #आरप #shajapur #News

Previous post

रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 वनडे वर्ल्ड कप? मीटिंग के बाद BCCI ने दिया ‘हिटमैन’ के भविष्य पर बड़ा अपडेट

Next post

INDW vs HKCW: आज जीतते ही एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें पाकिस्‍तान समेत अन्‍य का हाल

Post Comment