शिवपुरी में आंधी ने मचाया कोहराम, प्ले ग्राउंड की बाउंड्री गिरी, पांच दबे, छत में खड़ी महिला और युवती हवा में उड़ कर नीचे गिरीं
शिवपुरी में आंधी ने मचाया कोहराम, प्ले ग्राउंड की बाउंड्री गिरी, पांच दबे, छत में खड़ी महिला और युवती हवा में उड़ कर नीचे गिरीं
जिले भर में आई तेज आंधी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चली तेज आंधी ने शहर भर में आफत मचा दी। प्ले ग्राउंड पर पेड और पत्थर की …और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 06:53:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 07:02:41 PM (IST)
शिवपुरी जिले भर में आई तेज आंधी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
HighLights
1. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल करवाया भर्ती, सभी को आईं गंभीर चोट, हालत सामान्य।
2. अंचल में दर्जनों पेड़ टूट गर गिरे, बिजली की लाईनें टूटीं, दिन भर रहे ब्लैक आउट के हालात।
3. बिजली लाइन में फाल्ट पेड़ों में आया करंट, लगी आग, टीआई के बंग्ले में लगा पेड़ नीचे गिरा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में रौद्र रूप दिखा रहा सूरज काले बादलों के बीच छिप गया। इसके बाद जिले भर में आई तेज आंधी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चली तेज आंधी ने शहर भर में आफत मचा दी।
प्ले ग्राउंड पर पेड और पत्थर की बाउंड्री गिरने से पांच लोग मलबे में दब कर घायल हो गए। वहीं शहर के दो अलग-अलग हिस्सों में अपने मकानों की छत पर खड़े होकर तेज हवा का आनंद उठा रही एक महिला और एक युवती हवा के तेज झोंके के साथ उड़ते हुए छत से नीचे जमीन पर आकर गिरीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सभी को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके अलावा शहर सहित अंचल में कई पेड़ टूट कर गिर गए, अंचल भर में दर्जनों स्थानों पर बिजली की लाईनें टूट गईं, जिससे ब्लैक शहर में दिन भर ब्लैक आउट के हालात बने रहे।
naidunia_image
प्ले ग्राउंड की बाउंड्री के नीचे ये दबे
• बाउंड्री के यहां मोबाइल कंपनी की नई सिम बेचने व सिम पोर्ट करने वाले युवक पवन पुत्र चरण सिंह रजक उम्र 25 साल निवासी कोठी नंबर 27 व बृजेंद्र उर्फ गोलू पुत्र रामहेत रावत उम्र 27 साल निवासी खुड़ा। दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं, पवन जहां बेहोशी की हालत में आईसीयू में आक्सीजन पर उपचाररत है, वहीं बृजेंद्र की कमर व रीढ़ की हड्डी में चोट बताई जा रही है। वह भी अद्ध बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है।
• रन्नौद से उपचार कराने के लिए शिवपुरी आए गिरजेश चंद्र आचार्य आंधी और पानी से बचने के लिए बाउंड्री के किनारे खड़े हुए थे, पेड़ के साथ जमींदोज हुई बाउंड्री के मलवे के नीचे वह दब गए। उनके पैर में कई फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं।
• देवरी राजस्थान से अपनी पत्नी के साथ शिवपुरी घूमने के लिए आया बादल आदिवासी भी प्ले ग्राउंड से पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाउंड्री का एक पत्थर उसके सिर में आकर लगा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई और वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गया। उसके सिर में चोट आई है। एक अन्य युवक की मलवे में गिरकर घायल हो गया, हालांकि उसे बहुत अधिक चोट नहीं आई तो वह प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से चला गया।
• naidunia_imageमौसम का लुत्फ उठाते हुए हवा में उड़ गईं
• गौशाला निवासी रामदेवी पत्नी अखिलेश लोधी उम्र 23 साल आंधी के दौरान छत पर जाकर खड़ी हो गई और मौसम का लुत्फ लेने लगी। इसी दौरान एक तेज हवा का झोंका आया और रामदेवी को अपने साथ हवा में उड़ता ले गया।
• कुछ दूर जाने के बाद वह जमीन पर जा गिरी, जिससे उसके पैर में चोट आई है। अस्पताल में उसके पैर में टांके लगाने के बाद खूब के बहाव को रोका जा सका। पैर में फेक्चर की संभावना बताई जा रही है।
• यही हाल फतेहपुर क्षेत्र में विद्यापीठ स्कूल के पास रहने वाली अनुरति पुत्री संतोष जाटव उम्र 16 साल के साथ हुआ।
• वह छत पर से हवा के झोंके साथ उड़ती हुई सीधा जमीन पर आकर गिरी, उसके पैर व कमर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
• कुछ सेकेंड के फेर से टला बड़ा हादसा
ग्राम जाफरपुर से कुछ ग्रामीण शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर उनके घर में आयोजित होने वाले किसी समारोह के आयोजन की खरीददारी करने के लिए शिवपुरी आए थे। ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर-ट्राली पीएम हाउस के परिसर में लगाए और ट्राली से उतरे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पास लगा एक पेड़ आंधी के झोंकों से टूट कर ट्राली पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अगर कुछ सेेकेंड और ट्राली में सवार लोग नीचे नहीं उतरते तो यह पेड़ उनके ऊपर ही गिरता। लोगों का कहना है कि कुछ सेकेंड के फेर से बड़ा हादसा टल गया।
होटल पर गिरा हाईमास्ट, हादसा टला
कोलारस में पूरनखेड़ी टोल टैक्स के पास लगा एक हाईमास्ट का पोल आंधी के कारण उखड़ कर जमींदोज हो गया। यह पोल टोल टैक्स के पास बने एक ढाबे पर जाकर गिरा, जिससे ढाबा भी जमींदोज हो गया। इस घटना का सुखद पहलू यह रहा कि हादसे के समय होटल में कोई नहीं था, जिसके चलते काेई भी पोल व ढाबे के मलबे की चपेट में नहीं आया।
नरवर के ईमलिया, सिमरिया में लगी आग
नरवर क्षेत्र के गांव ईमलिया, सिमरिया और पारागढ़ में तेज आंधी के बीच आग लग गई, जिससे सैंकड़ों बीघा के खेतों में आग लग गई। टीआई नरवर विनय यादव का कहना है कि कुछ किसान खेत में नरवाई जला रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी चल गई और आग आंधी के साथ उड़ती चली गई, जिससे इमलिया, सिमरिया, पारागढ़ तीन गांवों में दर्जनों किसानों के खेतों में भीषण आग गई। कई किसानों के खेतों में रखे भूसे के ढेर धूं-धूं कर जलने लगे। इस आग पर घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड, स्थानीय किसानों के प्रयास आदि से काबू पाया जा सका।
Source link
#शवपर #म #आध #न #मचय #कहरम #पल #गरउड #क #बउडर #गर #पच #दब #छत #म #खड #महल #और #यवत #हव #म #उड #कर #नच #गर
Previous post
IPL 2026: Southee remains tentative about Pathirana’s availability for SRH vs KKR clash
As Kolkata Knight Riders prepares for a key stretch, Matheesha Pathirana’s availability has emerged as a gripping subplot. The pacer linked up with the squad in Kolkata on April 19 after receiving clearance from Sri Lanka Cricket but has yet to feature in a game.
Pathirana trained here on Saturday, raising hopes of his availability against Sunrisers Hyderabad. However, bowling coach Tim Southee chose to be tentative about his inclusion, given the mandatory overseas pool shuffle that must follow.
“He’s been around the group for a while now. We’ll assess the conditions and make a decision,” he said.
ALSO READ – MATCH PREVIEW | Red-hot SRH hosts resurgent KKR
Southee also underlined the need for early breakthroughs against SRH’s formidable batting line-up.
“Teams that have been able to take wickets early have set up their innings nicely. [Against SRH] it’s important to try and win the PowerPlay by taking wickets as early as you can.”
With dew unlikely to impact proceedings in the afternoon game, the 37-year-old believes KKR bowlers have the opportunity to make a big statement against one of the tournament’s in-form sides.
“It’s an exciting challenge for our bowlers. We know how dangerous SRH is, especially the top three and then the likes of Heinrich Klaasen in the middle.”
Published on May 02, 2026
#IPL #Southee #remains #tentative #Pathiranas #availability #SRH #KKR #clash
Next post
Deadspin | Improving Minnesota United aim to snag win at Crew
Despite a pair of losses, Minnesota United coach Cameron Knowles is optimistic about grabbing a historic win at the Columbus Crew on Saturday.
Minnesota United seek their first win in Columbus since joining the league in 2017, but due to quirks in the schedule they have played there only twice — losses in 2018 and 2020 — and have not played in the Crew’s current stadium since it opened in 2021.
The Loons (5-3-2, 17 points) had a four-match MLS winning streak snapped in a 1-0 loss to Los Angeles FC on April 25, followed by a 4-2 defeat in the U.S. Open Cup at San Jose on Tuesday despite leading the Earthquakes 2-1 in the second half.
It so happens San Jose and LAFC are ranked first and fourth, respectively, in the overall league standings and Knowles sees positives despite the setbacks.
“The guys can take a lot a pride in knowing we can compete against any team in this league anywhere,” he said. “We should take so much confidence in our ability to go into some really difficult environments and to play difficult teams and know that we can compete against all of them.”
While the Crew (3-4-3, 12 points) don’t match the quality of San Jose or LAFC in terms of points, they have finally found their footing under first-year coach Henrik Rydstrom with two consecutive wins in MLS play and a 5-1-1 record in their past seven matches in all competitions.
They are getting results despite losing leading scorer Wessam Abou Ali (five goals) to a season-ending knee injury April 12.
Rydstrom is looking for midfielder Hugo Picard to be among those contributing. Picard had two goals apiece in Open Cup wins against lower-tier clubs Richmond and Knoxville this season but has yet to score in 18 career MLS matches.
“What I really like is that he challenges his opponent,” Rydstrom said. “He missed some situations in the beginning (against Knoxville), but he just keeps going. For him, now it’s to take that step into the MLS because he’s so good, he can do it no matter the opponent.”
The match will be a homecoming for Minnesota’s Wil Trapp. The Columbus native played for the Crew from 2013 to 2019 and was the captain his final three seasons.
–Field Level Media
#Deadspin #Improving #Minnesota #United #aim #snag #win #Crew
Post Comment