भंवरकुआं थाना क्षेत्र के विद्यानगर में हंगामे का विरोध करना एक छात्र को भारी पड़ गया। …और पढ़ें
HighLights
- रात हंगामे का विरोध करने पर छात्रों के बीच हुआ विवाद
- पत्थर से हमला कर बीएससी छात्र के तीन दांत तोड़े
- पुलिस ने बीबीए छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के विद्यानगर में हंगामे का विरोध करना एक छात्र को भारी पड़ गया। देर रात पढ़ाई कर रहे छात्रों पर दूसरे छात्रों ने हमला कर दिया। पत्थर से किए गए हमले में बीएससी छात्र के तीन दांत टूट गए। पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने क्या कहना
पुलिस ने अंकित देवशरण पांडे निवासी सतना की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। अंकित अपने दोस्तों अथर्व शर्मा और सत्यम शर्मा के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान बाहर प्रांजल बघेल और सुमित तिवारी किसी बात को लेकर हंगामा कर रहे थे।
पढ़ाई में व्यवधान होने पर अंकित और उसके दोस्तों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि प्रांजल और सुमित ने छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुमित तिवारी ने पत्थर उठाकर अथर्व शर्मा के मुंह पर हमला कर दिया। हमले में अथर्व के तीन दांत टूट गए।
सुमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने शनिवार को आरोपित सुमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। टीआई संतोष दूधी ने बताया कि आरोपित को प्रतिबंधात्मक धाराओं में एसीपी विजय चौधरी की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसीपी के अनुसार मूलत: सीधी निवासी सुमित बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। वहीं घायल अथर्व आगर मालवा का रहने वाला है और विद्यानगर में रहकर होल्कर साइंस कॉलेज से बीएससी कर रहा है। मैहर निवासी सत्यम शर्मा भी बीएससी थर्ड ईयर का छात्र है।
Source link
#शरशरब #क #वरध #करन #पर #बवल #इदर #म #पढई #कर #रह #छतर #पर #पतथर #स #हमल #दत #टट #आरपत #गरफतर



Post Comment