×
सतना में झाड़ियों में मिला किशोरी का शव:  कपड़े फटे हुए मिले, घर से शौच के लिए निकली थी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी – Satna News

सतना में झाड़ियों में मिला किशोरी का शव: कपड़े फटे हुए मिले, घर से शौच के लिए निकली थी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी – Satna News

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में 14 साल की बच्ची का अर्धनग्न हालत में शव झाड़ियों में मिला है। घटना रविवार सुबह उस वक्त हुई जब वह घर से शौच के लिए निकली थी। सूचना मिलने पर टीआई समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, बच्ची रविवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। बच्ची का शव गांव के बस स्टैंड से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए सतना से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है….

Source link
#सतन #म #झडय #म #मल #कशर #क #शव #कपड #फट #हए #मल #घर #स #शच #क #लए #नकल #थ #फरसक #टम #जच #म #जट #Satna #News

Post Comment