मजबूत डालर और बढ़ती वैश्विक अनिश्चिरतता के चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है। …और पढ़ें
HighLights
- डाॅलर में मजबूती और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता से सोने पर दबाव।
- ज्वेलर्स का कहना है कि बाजार में सोना इस समय दबाव में है।
- भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। वैवाहिक सीजन के कारण अब गहनों के बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है। लाइटवेट गहनों में मांग अच्छी बनी हई है। वहीं मजबूत डालर और बढ़ती वैश्विक अनिश्चिरतता के चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है जिससे कामेक्स पर सोना वायदा घटकर 4705 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 75.56 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसका असर इंदौर मार्केट पर भी देखने को मिला है। इंदौर में सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 153000 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी चौरसा 243000 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रही। ज्वेलर्स का कहना है कि सोना इस समय दबाव में है और करीब दो हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में सतर्कता बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के चलते ऊर्जा कीमतें ऊंची हैं, जिससे महंगाई की चिंता बढ़ी है और सोने में तेजी की संभावना सीमित हो गई है।
इसके अलावा मजबूत डालर और अमेरिकी बान्ड प्रतिफल में स्थिरता ने भी सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है, क्योंकि इससे बिना ब्याज वाले निवेश जैसे सोने की मांग घटती है।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4705 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4729 डालर और नीचे में 4671 डालर प्रति औंस और चांदी 75.56 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 76.569 डालर और नीचे में 74.71 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा नकद में 153000, सोना आरटीजीएस में 150500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137900 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
- शनिवार को सोना 153500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 243000, चांदी आरटीजीएस 247000 चांदी टंच 243500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रु. प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी 243000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#सरफ #बजर #इदर #म #सन #क #दम #म #आई #गरवट #अपरल #क #भव #नट #कर



Post Comment