इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। इंदौर में सोना केडबरी 700 रुपये घटकर 141500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1…और पढ़ें
HighLights
- इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही।
- सोना केडबरी 700 रुपये घटकर 141500 रुपये प्रति दस ग्राम रही है।
- और चांदी चौरसा 1500 रुपये घटकर 223000 रुपये प्रति किलो रह गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। स्ट्रेट आफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं के कारण सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे महंगाई के ऊंचे बने रहने और ब्याज दर के लंबे समय तक ऊंचे रहने की चिंताएं बढ़ गईं है। इसका असर बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिला है।
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली आने और लेवाल सुस्त रहने से कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
कामेक्स पर सोना वायदा 52 डालर घटकर 4067 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 4067 डालर प्रति औंस और चांदी चौरसा 139 सेंट घटकर 58.44 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। इंदौर में सोना केडबरी 700 रुपये घटकर 141500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1500 रुपये घटकर 223000 रुपये प्रति किलो रह गई।
इंदौर सराफा बाजार में कारोबार बेहद कमजोर है। तेल की कीमत बढ़ने से डालर मजबूत हुआ और एशियाई शेयर बाजारों पर दबाव पड़ा जिससे बुलिनय मार्केट टूट गया।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4067 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4119 डालर और नीचे में 4043 डालर प्रति औंस और चांदी 58.44 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 59.83 डालर और नीचे में 57.70 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 141500, सोना आरटीजीएस में 141650 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 129850 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शनिवार को सोना 142200 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 223000, आरटीजीएस 216900, चांदी टंच 223500 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2530 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शनिवार को चांदी 224500 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#सरफ #बजर #मडल #ईसट #म #तनव #स #नवशक #क #सनचद #म #रझन #घट



Post Comment