नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका-ईरान संबंधों में नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण अंतरराष्ट्री बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर शाम तक निवेशकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने सोना-चांदी वायदा टूट गया।
कामेक्स पर सोना वायदा 144 डालर टूटकर 4552 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 855 सेंट घटकर 78.32 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके शुक्रवार को भारतीय हाजिर बाजारों में मंदी का वातावरण देखा गया।
इंदौर में सोना केडबरी 2800 रुपये घटकर 153800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 14000 रुपये घटकर 257500 रुपये प्रति किलो रह गई। कीमतों में आई गिरावट के बाद इंदौर सराफा बाजार में शाम को लग्नसरा वालों की छुटपुट ग्राहकी देखने को मिली है।
ज्वेलर्स का कहना है कि बाजार और घटते है तो आगे सोने-चांदी के गहनों में वैवाहिक सीजन वालों की मांग जोर पकड़ सकती है। यह गिरावट कूटनीतिक माहौल में आई खराबी के बाद देखी गई है।
जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के नवीनतम शांति प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और चेतावनी दी कि किसी भी युद्धविराम समझौते की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इससे निवेशकों ने तनाव में संभावित कमी को लेकर लगाए गए अपने पहले के दांव वापस लेने शुरू कर दिए। सोने पर दबाव मध्य पूर्व संघर्ष से जुड़ी व्यापक आर्थिक चिंताओं को भी दर्शाता है।
इस साल की शुरुआत में, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने से कच्चे तेल की कीमतें 100 डालर प्रति बैरल से ऊपर चली गईं, जिससे मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं और यह उम्मीद मजबूत हुई कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची बनाए रखेगा।
ऊंची उधारी लागत आमतौर पर सोने पर दबाव डालती है, क्योंकि सोने से कोई ब्याज आय नहीं मिलती और यह ब्याज देने वाली संपत्तियों की तुलना में कम आकर्षक हो जाता है। हाल के हफ्तों में आंशिक सुधार के बावजूद, सोना अपने जनवरी के शिखर से लगभग 25 फीसद नीचे आ चुका है।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4552 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4665 डालर और नीचे में 4531 डालर प्रति औंस और चांदी 78.32 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 83.48 डालर और नीचे में 76.59 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 153800, सोना आरटीजीएस में 156300 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 143300 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 156600 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 257500, चांदी आरटीजीएस 270000 चांदी टंच 258000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2890 रु. प्रति नग बिका। गुरुवार को चांदी 2715000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#सरफ #बजर #म #उथलपथल #चद #हजर #रपय #टट #सन #र #घट



Post Comment