×
सामाजिक संगठन ने पशुओं के लिए की पानी की व्यवस्था – datia News

सामाजिक संगठन ने पशुओं के लिए की पानी की व्यवस्था – datia News

भांडेर| भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं भारतीय सामाजिक सुरक्षा संगठन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए नगर में पशु-पक्षियों और आवारा जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था शुरू की है। संगठन द्वारा भांडेर नगर के लगभग एक दर्जन प्रमुख स्थानों पर पानी की टंकियां रखवाई गई हैं, जिससे पशु-पक्षियों की प्यास बुझाई जा सके। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता, जिससे उनके सामने जीवन संकट की स्थिति बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और पशु-पक्षियों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में पानी की टंकियां स्थापित की गई हैं। संगठन ने इन टंकियों को नियमित रूप से भरने की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों को भी सौंपी है। पदाधिकारियों के अनुसार यह अभियान पूरे गर्मी के मौसम में लगातार जारी रहेगा और प्रतिदिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नई टंकियां रखी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक जीवों को राहत मिल सके। संगठन ने नगरवासियों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर पानी के पात्र रखने तथा पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की अपील भी की। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि जीवों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और भीषण गर्मी में किया गया छोटा सा प्रयास भी किसी जीव का जीवन बचा सकता है। भारतीय सामाजिक सुरक्षा संगठन की इस सराहनीय पहल को नगरवासियों ने सामाजिक सेवा और जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी प्रशंसा की है।

Source link
#समजक #सगठन #न #पशओ #क #लए #क #पन #क #वयवसथ #datia #News

Post Comment