इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन सख्ती कम और समझाइश ज्यादा रही। …और पढ़ें
HighLights
- ड्राइवरों ने बताए अजीब बहाने- हेलमेट से दिखता नहीं, डिक्की में रखा है, अगली बार से पहनूंगा
- विजयनगर, पलासिया, गीता भवन, महूनाका, चाणक्यपुरी, रामचंद्र नगर पर विशेष चेकिंग
- गंभीर चोट से बचाता है हेलमेट, सिर और परिवार की सुरक्षा के लिए इसे जरूर पहनें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी शहर में वाहन चालक हेलमेट पहनकर कम ही सड़कों पर नजर आते हैं। रविवार से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत पहले दिन वाहन चालकों पर कोई विशेष सख्ती नजर नहीं आई। सिर्फ हेलमेट पहनने की समझाइश पर जोर दिया गया।
हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों ने कई तरह के बहाने बनाकर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश की, लेकिन चालानी कार्रवाई से बच नहीं सके। शहर में पूर्वी क्षेत्र में विजयनगर, पलासिया, गीता भवन और पश्चिम क्षेत्र में महूनाका, चाणक्यपुरी चौराहा और रामचंद्र नगर में विशेष अभियान चलाया गया।
बहाने बनाकर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश
जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों ने कई तरह के बहाने बनाकर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश की। एडिशनल डीसीपी संतोष कौल ने बताया कि विजय नगर, पलासिया, महूनाका और रामचंद्र नगर पर विशेष कार्रवाई चल रही है।
वहीं, भंवरकुआं, चाणक्यपुरी चौराहा, गीता भवन, कलेक्ट्रेट चौराहा, राजवाड़ा सहित अन्य चौराहों पर पहले से जो चालानी कार्रवाई चल रही थी, वो चलती रहेगी। आगामी दिनों में भी समझाइश पर ही जोर दिया जाएगा। सोमवार को पलासिया से शाम पांच बजे हेलमेट को लेकर वाहन जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
हेलमेट पहनने से आते हैं चक्कर
विजय नगर चौराहा पर वाहन चालकों ने हेलमेट पहनने से चक्कर आने, बाल झड़ने, आसपास दिखाई न देने, सिर दर्द होने, हेलमेट घर पर भूल आया हूं आगे से पहनकर ही निकलूंगा, इस बार छोड़ दो…हेलमेट गाड़ी की डिक्की में रखा है बस पहना नहीं है…सहित अन्य कई तरह के बहाने बनाए। यातायात पुलिसकर्मियों ने पहले हेलमेट लगाने के लिए समझाइश दी और फायदे बताए। हालांकि चालक चालानी कार्रवाई से बच नहीं पाए।

यह भी पढ़ें : MP में हेलमेट पर महाअभियान, सिर्फ चालान नहीं, अब लाइसेंस भी होगा सस्पेंड
अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट पहनकर वाहन चलाते समय गंभीर चोट से बचा जा सकता है। यातायात पुलिस अपील करती है कि लोग जब भी सड़कों पर निकलें तो हेलमेट पहनकर ही निकलें। वाहन चालक सिर्फ चालानी कार्रवाई से बचने के लिए हेलमेट न पहनें बल्कि अपने सिर और परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। एक तरफ जागरूकता अभियान चलाएंगे और दूसरी तरफ चालानी कार्रवाई भी करेंगे। – राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी, ट्रैफिक
Source link
#सर #दरद #हत #ह #बल #झडत #ह #चककर #आन #लगत #ह #घर #भल #आय #ह #इदर #पलस #न #पकड #त #हलमट #नह #पहनन #वल #न #बनए #य #अजब #बहन



Post Comment