रीवा में जनवरी 2026 में हुए चर्चित अतीक अहमद शेख हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश पुलिस से बचने के लिए सूरत भाग गए थे और वहां मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। सूरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को सूचना मिली थी कि रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र में दर्ज दंगा और हत्या के मामले के आरोपी अडाजण इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने निगरानी कर आकाश सिंह उर्फ सौरभ सिंह राजपूत, सत्यम सिंह राजपूत और अजीत सिंह राजपूत को पकड़ लिया। तीनों फिलहाल ओलपाड के मासमा गांव में रह रहे थे। मेले में चंदन लगाने को लेकर हुआ था विवाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 1 जनवरी 2026 को रीवा जिले के शिवपुर इलाके में एक धार्मिक मेले का आयोजन हुआ था। यहां लोगों के माथे पर स्वागत के तौर पर चंदन लगाया जा रहा था। मृतक अतीक अहमद शेख अपने दोस्तों के साथ मेले में पहुंचा था। उसने माथे पर चंदन लगाने का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। रास्ते में रोककर लाठियों से हमला मेले में हुए विवाद की रंजिश में आरोपियों ने अतीक को सबक सिखाने की योजना बनाई। 27 जनवरी 2026 को अतीक अपने टेंपो से जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया। तीनों आरोपियों और उनके साथियों ने मिलकर अतीक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वायरल VIDEO में दिखी बेरहमी हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आरोपी युवक को लंबे लकड़ी के डंडों से लगातार पीटते नजर आए। बताया गया कि अतीक पर 40 से ज्यादा वार किए गए थे। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट में कर रहे थे नौकरी हत्या के बाद रीवा जिले में तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मध्यप्रदेश से भागकर सूरत पहुंच गए। यहां उन्होंने अडाजण इलाके में चल रहे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर ली। करीब चार महीने तक आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनकर काम करते रहे और पुलिस को चकमा देते रहे। 100 पुलिसकर्मियों की SIT कर रही थी तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक ने SIT गठित की थी। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुटे थे। लगातार छापेमारी के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे, लेकिन आखिरकार सूरत SOG ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
#सरत #मटर #म #सकयरट #गरड #बन #छप #आरप #गरफतर #स #जयद #डड #स #पटपटकर #मर #डल #मल #स #शर #हआ #थ #ववद #Rewa #News



Post Comment