ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत याचिका खारिज करते हुए तीन सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राजा रघुवंशी के परिजनों ने राहत जताते हुए न्यायालय का आभार व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
परिजनों का क्या कहना है?
परिजनों का मानना है कि अदालत के इस फैसले से यह स्पष्ट संदेश गया है कि गंभीर अपराधों में कानून पूरी सख्ती से अपना काम करता है। उन्होंने मांग की कि इस चर्चित हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि मामले का जल्द निपटारा हो सके। उनका कहना है कि मुकदमे में अनावश्यक देरी से न्याय मिलने में भी विलंब होता है, इसलिए इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाना चाहिए।
पढ़ें: पन्ना में जहरीले सियार के शव को खाने से आठ गिद्धों की मौत की आशंका; वन विभाग में हड़कंप
परिवार ने यह भी कहा कि सोनम रघुवंशी सहित सभी आरोपियों को उनके अपराध के अनुरूप कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि तभी राजा रघुवंशी को सच्चा न्याय मिलेगा और समाज में यह संदेश जाएगा कि जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देशभर में व्यापक चर्चा बटोरी थी। जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए थे। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने और तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर के निर्देश के बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। राजा रघुवंशी के परिजनों को उम्मीद है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के जरिए जल्द फैसला आएगा और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी।
Source link
#सनम #रघवश #क #जमनत #यचक #खरज #रज #क #परजन #न #जतई #कड #सज #क #उममद #करट #क #फसल #पर #कय #बल



Post Comment