×
स्वच्छ सर्वेक्षण जारी: स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान में इंदौर ने बदल दी देपालपुर की तस्वीर

स्वच्छ सर्वेक्षण जारी: स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान में इंदौर ने बदल दी देपालपुर की तस्वीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत संचालित “स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान” के अंतर्गत इंदौर ने देपालपुर की तस्वीर बदल दी है। इंदौर नगर निगम और नगर परिषद देपालपुर के संयुक्त प्रयास से देपालपुर में स्वच्छता और सुंदरीकरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इंदौर की स्वच्छता मॉडल को लागू करते हुए देपालपुर में आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वच्छता व्यवस्थाओं को लागू किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल भी रहे हैं। इंदौर इस अभियान में मेंटर की भूमिका निभाते हुए लगातार तकनीकी मार्गदर्शन, फील्ड मॉनिटरिंग एवं व्यवस्थागत सहयोग प्रदान कर रहा है। निगम की टीम नियमित रूप से देपालपुर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कर रही है।

घरों से एकत्रित हो रहा अलग-अलग कचरा

देपालपुर में घर-घर से शत प्रतिशत 4-बिन आधारित पृथक कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इसके तहत गीला, सूखा, सैनिटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग संकलित किया जा रहा है। बड़े कचरा उत्पादकों को आन-साइट प्रोसेसिंग के लिए प्रेरित किया गया है तथा कई संस्थानों द्वारा परिसर स्तर पर ही जैविक कचरे का निपटान किया जा रहा है।

गीले कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण कम्पोस्टिंग के माध्यम से तथा सूखे कचरे का निष्पादन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के जरिए किया जा रहा है। वहीं सैनिटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे के सुरक्षित निपटान हेतु कामन प्रोसेसिंग सुविधा का उपयोग किया जा रहा है।

पुराना कचरा किया साफ

स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान के अंतर्गत देपालपुर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में लगभग 1250 टन पुराने लिगेसी वेस्ट का बायो-रिमेडिएशन कार्य शामिल है। वर्षों से जमा अनुपयोगी कचरे का वैज्ञानिक उपचार कर संबंधित स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया गया है। सूरजकुंड बावड़ी के पुनर्जीवन एवं सुंदरीकरण का कार्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पूर्व में उपेक्षित पड़ी इस पुरानी बावड़ी क्षेत्र की साफ-सफाई, संरचनात्मक सुधार, आकर्षक वॉल पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य कर इसे नई पहचान दी गई है। आज यह स्थल नगर की सांस्कृतिक एवं सौंदर्यात्मक पहचान के रूप में उभरकर सामने आया है। रोड मार्किंग एवं यातायात संकेतक विकसित किए गए हैं। शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ बैकलेन एवं अंदरूनी गलियों में भी विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर पेंटिंग एवं सुंदरीकरण कार्य किए गए हैं।

वाल पेंटिंग दे रही देपालपुर को नया रूप

सुंदरीकरण अभियान के तहत प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग, स्वच्छता संबंधी संदेश, सेल्फी पाइंट, वेस्ट टू आर्ट, थ्रीआर सेंटर एवं सफाई मित्र सहायता केंद्र विकसित किए गए। बाजार क्षेत्रों, सब्जी मंडियों, आरडब्ल्यूए परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया है। वाल पेंटिंग से देपालपुर को नया रूप मिला।

जनभागीदारी से सफल बना बस्तियों के सुंदरीकरण का अभियान

इंदौर में स्लम बस्तियों के विकास, स्वच्छता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए “बस्ती बेमिसाल” अभियान में शहर की 29 स्लम बस्तियों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, सुंदरीकरण और नागरिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बस्तियों में रहवासियों ने स्वयं सफाई अभियान में सहयोग किया, दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई, पौधारोपण किया तथा अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Source link
#सवचछ #सरवकषण #जर #सवचछ #शहर #जड #अभयन #म #इदर #न #बदल #द #दपलपर #क #तसवर

Previous post

यूपी में बड़ा हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत और 24 यात्री घायल

Next post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMi6AFBVV95cUxON3l5dUczREtCcmtGZnpCUE05RkFZeFZoVy14SkZqUWpGVlRqbGZONFdoYjZ6OFVQaWY3TkoxeUJBdUI4MWF2Yl9vTXprdXM4WkFXb2RnQkRiUXktMFlUalR0S2FLRXg4SnZxOGh3RWhFV0Q5b21wQlA0czR1RHF3dFpXTW5uQUphdUNkZFprWnRxODJsU3llU2s3WEFjY2ZtZnA4Vi1oSXVPWUpFRU4wN08yUU1vc1dPZFlESzZwRjZUYkZaa0ZSUVhiN0JMSkMzY0JYZTNoUTc4U3psdG5EYlRJTktzcWFi0gHuAUFVX3lxTE9HVEZGNUdWd1BaRTEwVV9GaTZSeXJNcGVHSzJPTUJaMzBmU3FTYXhOMWVrRUlWV0sxclJkeEpaV3I2VXB0SDVwZkRfc3dLZ3l1OC1zb0pic2p2d25XWVZSX2o3OGN0QWlRY0JxRllEN3RBTWFBeDh4WGFQVnlRNXAxMkMtckRSWmdpS2tKUkxGa1FuczdzMTVWaHZNTE0wX1M0Rms5Nk9xbmdfNHBnWTN2SFBHUXB1Y2p1eU9zX1dnTGVKYmNPQms2UFFRZVBkWjc2emdHT2xaMGdyRHlwR0ZmNjFuTGx2akVYNlhoZXc?oc=5" target="_blank">बैन लगने के बाद एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ स्टाइल में ली एंट्री; यूजर्स बोले- टारगेट किया जा रहा है</a>  <font color="#6f6f6f">Amar Ujala</font>

Post Comment