×
हरदा में 15 जुलाई को किसान चक्काजाम:  इंदौर-बैतूल हाईवे पर यातायात के लिए डायवर्जन प्लान जारी – Harda News

हरदा में 15 जुलाई को किसान चक्काजाम: इंदौर-बैतूल हाईवे पर यातायात के लिए डायवर्जन प्लान जारी – Harda News

हरदा पुलिस ने 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित किसान आंदोलन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठन इस दिन इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करेंगे। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है। इससे सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। भारी वाहनों के लिए ये रहेगा रूट इंदौर से हरदा और खंडवा जाने वाले भारी वाहन संदलपुर फाटा, दीपगांव, बोरधा, गोपालपुर, ईटावा-इटारसी मार्ग, बड़ी छीपानेर और छोटी छीपानेर होते हुए हरदा और फिर खंडवा जाएंगे। इंदौर से नर्मदापुरम और बैतूल जाने वाले भारी वाहन संदलपुर फाटा, भैरूंदा, रेहटी, सलकनपुर और बुधनी होते हुए नर्मदापुरम और फिर बैतूल पहुंचेंगे। हरदा से इंदौर जाने वाले भारी वाहन हरदा, करताना, छोटी छीपानेर, बड़ी छीपानेर, इटारसी, गोपालपुर, संदलपुर फाटा और खातेगांव होते हुए इंदौर जाएंगे। हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग दोपहिया और चारपहिया हल्के वाहन इंदौर से हरदा आने-जाने के लिए अबगांव कला (नहर मार्ग), भुन्नास मार्ग और अबगांव खुर्द (छीपानेर मार्ग) होते हुए आवागमन कर सकेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों, परिवहन व्यवसायियों और आम लोगों से अपील की है कि 15 जुलाई को तय किए गए डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही पुलिस और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने लोगों से आंदोलन स्थल की ओर अनावश्यक यात्रा से बचने और सफर शुरू करने से पहले अपने मार्ग की जानकारी लेने की भी अपील की है। यातायात संबंधी जानकारी के लिए थाना यातायात, हरदा के दूरभाष क्रमांक 07577-222104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Source link
#हरद #म #जलई #क #कसन #चककजम #इदरबतल #हईव #पर #यतयत #क #लए #डयवरजन #पलन #जर #Harda #News

Post Comment