×
हर बार निर्देश, फिर भी ब्लैक स्पॉट सुधार अधूरा, इंदौर के फ्लाईओवर वाले चौराहों पर आ रही परेशानी

हर बार निर्देश, फिर भी ब्लैक स्पॉट सुधार अधूरा, इंदौर के फ्लाईओवर वाले चौराहों पर आ रही परेशानी

वर्षाकाल को देखते हुए जलभराव रोकने और निर्माण कार्य पूरे करने के भी निर्देश दिए।कलेक्टर ने साफ कहा कि बारिश के दौरान यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 27 May 2026 07:50:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 07:50:34 AM (IST)

HighLights

  1. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश
  2. शहर की सड़क‍ों के जमीनी हालात अब भी सवालों के घेरे में हैं
  3. महीनों से चल रहे फ्लाईओवर और सड़क निर्माण ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक बार फिर सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर लंबी समीक्षा हुई, लेकिन जमीनी हालात अब भी सवालों के घेरे में हैं।

कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्षा ऋतु से पहले सड़कों की मरम्मत, अपूर्ण सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए, मगर शहर के कई प्रमुख चौराहों पर महीनों से चल रहे फ्लाइओवर और सड़क निर्माण ने आम लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ा दी है। ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य भी अधूरा है और शहर की सड़कों पर आए दिन जाम के हालात बन रहे हैं।

दरसअल मंगलवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पाट्स पर सुरक्षा कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। वर्षाकाल को देखते हुए जलभराव रोकने और निर्माण कार्य पूरे करने के भी निर्देश दिए।कलेक्टर ने साफ कहा कि बारिश के दौरान यातायात बाधित नहीं होना चाहिए, लेकिन शहर की हकीकत इससे अलग नजर आती है। जिन चौराहों पर फ्लाइओवर निर्माण जारी है, वहां रोजाना लंबा जाम, धूल, डायवर्जन और अव्यवस्थित ट्रैफिक राहगीरों की परीक्षा ले रहा है।

निर्माण अधूरा रहने पर बनाए व्यवस्था

खंडवा रोड, उज्जैन रोड और मुंबई-आगरा रोड पर चल रहे सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बारिश से पहले काम पूरा करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि यदि निर्माण पूरा न हो सके तो सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाई जाए। जबकि अधिकांश स्थानों पर सड़क निर्माण धीमी गति से जारी है और वर्षाकाल से पहले पुरा होना संभाव नहीं है। वैकल्पिक राह भी खराब हो रही है और वर्षाकाल में आमजन को परेशानी हो सकती है।

ब्रिक्स बैठक में यातायात होगा दुरुस्त

जून माह में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के दौरान यातायात प्रबंधन में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। पांच दिनी आयोजन के दौरान यातायात के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

Source link
#हर #बर #नरदश #फर #भ #बलक #सपट #सधर #अधर #इदर #क #फलईओवर #वल #चरह #पर #आ #रह #परशन

Previous post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMi7gFBVV95cUxOYzFzV2FuZ0JES3Z4QmxtbnZqaFRpNktpU2lRenp0QTJNME5LMXh6RXNRa2x1OThNYXgyLUQ3bnI1TjNyM3hDMDFvdUVsajhmLWFoMG9KNTB2N1VhS1hHS0FTeEFta0lpRm1RX0dhT1J3dnNvN2xYc1FXM0pObG5MRzhCemR6cnNqVEdQMDByenVGRkhUUmxIS3FLMHFzWnByV0F6aGFuZXliM0wtUjNwQWZCTDFoREV1YkZDVDdmT0V1TFk4NVJGNFlONUhocXhMQ2ViMUZCbGMtckNnUkhTdmpxLTNjRVZVZF9nLVFB0gHzAUFVX3lxTE5Hb21fLTdzbXF3T2VIa2FWc0Q3RVo0SWFEVUtsUHl0N1JUS0MzcEVZclVyWVF2SS1IaVNqalREb3FzVmh0WEhsUUZZQlRtbDJTMWs0Nnd6X3djVkZpcldzWEplTHZISG5pR1JvMHBVMTV2aGNNTU1scWJlaERaUENOamlLYm1QOGRtWGpvV0dPc245aGdFODRnUDBBUWlmMU5JbTFKc0xoQldKVjhFeE1nQTlRX2dqUkdaTTdfTXhiZG5OVkt3QzllbUNQVTdia1MyeVZ0OUxOSy1KX1J4T1hvSmRBQnVoZ0J1bFl4cHJEYXdnQQ?oc=5" target="_blank">गुजरात के पूर्व CM की पोती, कौन हैं ‘कृष्णावतारम’ से डेब्यू करने वाली संस्कृति जयना?</a>  <font color="#6f6f6f">AajTak</font>

Next post

5 Hit Songs That Sound Sad But Are Actually Happy

Post Comment