बुरहानपुर जिले में शुक्रवार शाम मौसम अचानक बदल गया। शाम 7 बजे तेज हवाओं के साथ करीब 15 मिनट तक बारिश हुई, जिससे दिनभर की गर्मी के बाद मौसम में ठंडक आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 4 जून को अधिकतम 38, न्यूनतम 27; 3 जून को अधिकतम 37, न्यूनतम 25; 2 जून को अधिकतम 39, न्यूनतम 26 और 1 जून को अधिकतम 38, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। तेज हवाओं और आंधी के कारण किसान चिंतित हैं। जिले में 30, 31 मई और 1 जून की सुबह भी तेज हवाओं से केले की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसका सर्वे अभी जारी है। हालांकि, शुक्रवार शाम चली तेज हवाओं से फिलहाल किसी नई फसल नुकसानी की खबर सामने नहीं आई है।
Source link
#मनट #क #बरश #स #बरहनपर #म #मसम #बदल #क #गरम #स #रहत #मल #तज #हवओ #स #कसन #फर #चतत #हए #Burhanpur #News



Post Comment