×
70 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी के मामले में ईडी की टीम ने इंदौर और मंदसौर में एक साथ मारे छापे

70 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी के मामले में ईडी की टीम ने इंदौर और मंदसौर में एक साथ मारे छापे

ईडी की इंदौर इकाई ने इंदौर और मंदसौर जिले के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रो…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 09:18:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 09:18:00 AM (IST)

ईडी की टीम ने मारे छापे। (एआई इमेज)

HighLights

  1. ईडी की इंदौर इकाई ने इंदौर और मंदसौर जिले के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की
  2. कार्रवाई करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स की कथित तस्करी से जुड़े मामले में की गई
  3. अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने यह जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की इंदौर इकाई ने इंदौर और मंदसौर जिले के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स की कथित तस्करी से जुड़े मामले में की गई।

अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने यह जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि मामले का एक मुख्य आरोपी अपने ठिकानों से फरार था और लंबे समय से उसका पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद ईडी ने आधुनिक तकनीकों और खुफिया सूचनाओं की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

जांच एजेंसी ने कई दिनों तक हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में आरोपी की गतिविधियों का विश्लेषण किया। लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद ईडी को आरोपी का एक नया और अज्ञात ठिकाना इंदौर में मिला। इसके बाद वहां सर्च आपरेशन चलाया गया। छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और आरोपियों की संपत्तियों तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी मिली है।

जांच एजेंसी ने कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इनकी मदद से यह पता लगाया जाएगा कि नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन कहां-कहां निवेश किया गया और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का नेटवर्क कितना बड़ा है।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों से जुड़े एक रिश्तेदार के नाम पर बैंक लॉकर संचालित किया जा रहा था। इस बैंक लॉकर की अलग से तलाशी और जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि लॉकर से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

ईडी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मिले सबूतों से तस्करी और धन शोधन के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। एजेंसी अब इस मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका, उनकी संपत्तियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे तथा कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

रतलाम में एमडी ड्रग तस्करी में बिलाल शेरानी सहित तीन गिरफ्तार, एक महिला समेत अब तक 7 धराए

Source link
#करड #रपय #क #डरग #तसकर #क #ममल #म #ईड #क #टम #न #इदर #और #मदसर #म #एक #सथ #मर #छप

Post Comment