इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी एक गंभीर समस्या है, जो समाज के हर वर्ग को प्रभावित करती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम लगातार ऐसे ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि रेलवे स्टेशनों को सुरक्षित बनाया जा सके और मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसी जा सके।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 12:07:35 AM (IST)
Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 12:10:10 AM (IST)
HighLights
- आरोपियों से बरामद मादक पदार्थ का बाजार मूल्य दो लाख से अधिक है।
- आरपीएफ की टीम ने संदेह के आधार पर चार व्यक्तियों की तलाशी ली।
- जिनके पास भूरे रंग के थैले से लिपटे पांच पैकेट्स में गांजा भरा हुआ था।
नई दुनिया प्रतिनिधि शहडोल। भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपेरशन नारकोस’ के तहत शहडोल रेलवे स्टेशन पर एक सफल अभियान चलाते हुए 10.090 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से बरामद मादक पदार्थ की कुल बाजार मूल्य दो लाख से अधिक है। यह कार्रवाई आरपीएफ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई थी।
इस अभियान के तहत आरपीएफ शहडोल के उप निरीक्षक आर.के. मीना और उनकी टीम ने रात के समय प्लेटफार्म नंबर-2/3 पर एक संदेहास्पद समूह को देखा। आरपीएफ की टीम ने संदेह के आधार पर चार व्यक्तियों की तलाशी ली, जिनके पास भूरे रंग के थैले से लिपटे पांच पैकेट्स में गांजा भरा हुआ था।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है। इसमें शैलेन्द्र पटेल, पिता रामलखन पटेल, उम्र-32 वर्ष, निवासी बाबूपुर, वार्ड नंबर-10, थाना रामनगर, जिला-मैहर,दुसरा राजा पटेल, पिता वाल्मीक पटेल, उम्र-32 वर्ष, निवासी गोंदहा, थाना रामनगर, जिला-मैहर एवम अजय कुमार पटेल, पिता हीरालाल पटेल, उम्र-23 वर्ष, निवासी इटमा कोठार, थाना अमरपाटन, जिला-मैहर, तथा कोदू लाल यादव, पिता रामप्रवाह, उम्र-20 वर्ष, निवासी बतैया, थाना रामनगर, जिला-मैहर शामिल है।
आरपीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। उप निरीक्षक आर.के. मीना ने बताया, हमने सभी नियमों का पालन करते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी तरह की गलतफहमी न हो। गांजे को मौके पर जब्त किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपियों और बरामद किए गए मादक पदार्थ को जीआरपी शहडोल को सौंप दिया गया। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक-55/2025 के तहत मामला दर्ज किया है।
पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरपीएफ थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया की आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे, अभी इस मामले में पूछताछ जारी है।
Source link
#शहडल #रलव #सटशन #पर #ऑपरशन #नरकस #क #तहत #गज #जबत #चर #आरप #गरफतर



Post Comment