प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अजीब अंधेरगर्दी मची हुई है। पिपरिया के सिविल अस्पताल में एक ओटी अटेंडर ने स्तनों में गांठ का इलाज कराने आई महिला की सर् …और पढ़ें
HighLights
- पिपरिया के सिविल अस्पताल में ओटी अटेंडर ने महिला का किया गलत ऑपरेशन
- बिना डॉक्टर और ओपीडी पर्ची के अटेंडर ने खुद ही कर दी महिला की सर्जरी
- ऑपरेशन के बदले पीड़िता से बरसाती लाल नामक अटेंडर ने वसूले 10 हजार
नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अजीब अंधेरगर्दी मची हुई है। पिपरिया के सिविल अस्पताल में एक ओटी अटेंडर ने स्तनों में गांठ का इलाज कराने आई महिला की सर्जरी कर दी। अब सर्जरी वाली जगह पर संक्रमण हो गया है। विभाग ने ओटी अटेंडर को निलंबित कर दिया है। वहीं महिला का इलाज कराया जा रहा है। पिपरिया के सिंगानामा गांव की महिला फरवरी में अस्पताल पहुंची थी, सर्जन डॉ. सौम्य रघुवंशी नहीं थे तो ओटी अटेंडर बरसाती लाल ने महिला का ऑपरेशन कर दिया।
डॉक्टर की सलाह के बिना किया ऑपरेशन, वसूले हजारों रुपये
उसने न तो ओपीडी पर्ची काटी और न डॉक्टर से सलाह ली। सप्ताह-दस दिन के अंतराल पर महिला को फॉलोअप जांच के लिए बुलाता और हर बार उससे 1000-1200 रुपये ड्रेसिंग इलाज के बदले वसूलता रहा। पीड़िता अब तक 10 हजार रुपये दे चुकी है। पिछले दिनों महिला के घर आशा कार्यकर्ता पहुंची और बच्चे को स्तनपान कराने पर बात हुई तो पीड़िता ने सर्जरी के ठीक नहीं होने की बात बताई। जिसके बाद मामला उजागर हुआ।
Source link
#सरकर #असपतल #म #मननभई.. #डकटर #क #अनपसथत #म #ओट #अटडर #न #क #महल #क #सरजर #अब #सकरमण #स #परशन



Post Comment