सिंहस्थ-2028 से पहले इंदौर-खंडवा राजमार्ग पूरा करने के लिए एनएचएआई ने समय-सीमा तय की है। …और पढ़ें
HighLights
- चमेलीदेवी कॉलेज, दतोदा और कनाड़ फ्लाईओवर का काम बारिश से पहले पूरा होगा
- तलाई सुरंग सितंबर, भेरूघाट अक्टूबर और चोरल सुरंग दिसंबर तक तैयार होगी
- अप्रोच रोड का काम भी जारी है, इसमें बड़वाह में बना आरओबी भी शामिल है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंहस्थ से पहले इंदौर-खंडवा राजमार्ग को पूरा किया जाना है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण एजेंसी को अलग-अलग कार्यों की समय-सीमा निर्धारित कर दी। खास बात यह है कि बारिश शुरू होने से पहले मार्ग के तीन प्रमुख फ्लाईओवर का काम खत्म करना है, क्योंकि जुलाई से फ्लाईओवर को वाहनों के लिए दोनों तरफ से खोला जाएगा।
इसमें चमेलीदेवी कालेज, दतोदा और कनाड़ फ्लाईओवर शामिल है जबकि सिमरोल फ्लाइओवर को थोड़ा समय लग सकता है। अधिकारियों के मुताबिक महू के लिए निकलने वाले मार्ग को बनाने के अलावा सर्विस रोड की मरम्मत भी करना है। वैसे जुलाई तक इन तीनों फ्लाई ओवरों के दोनों तरफ से ट्रैफिक को निकाला जाएगा। 216 किमी लंबे राजमार्ग का लगभग 15 प्रतिशत काम बाकी है।
दिसंबर तक चोरल सुरंग की डेडलाइन
तलाई, भेरूघाट और चोरल में बनने वाली तीन सुरंग के भीतर काम चल रहा है। सुरंग से निकलने वाला अप्रोच रोड भी बनाया जाना है। सुरंगों को दिसंबर तक पूरा किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले तलाई की सुरंग से यातायात निकाला जाएगा। सितंबर तक मेघा इंजीनियरिंग को काम पूरा करना है। अक्टूबर में भेरूघाट और दिसंबर में चोरल की सुरंग की डेडलाइन रखी गई है। इनमें बड़वाह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शामिल हैं।
प्रोजेक्ट पूरा होने में समय लग सकता है
इन दिनों रेलवे ब्रिज पर काम तेज़ी से चल रहा है, क्योंकि पटरियों के ऊपर बनने वाला हिस्सा रेलवे विभाग को तैयार करना होता है। इसलिए इस हिस्से को प्राथमिकता दी जा रही है। मानसून को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई ने ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने पर जोर दिया है।
Source link
#इदरखडव #हईव #पर #बन #तन #फलईओवर #पर #बरश #क #पहल #दन #तरफ #स #नकल #सकग #गडय



Post Comment