नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देर रात एक कार ने पलासिया थाना में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिसकर्मी समझ ही नहीं पाए और कार ने सिटी बस स्टॉप को तहस-नहस कर डाला। इसके बाद कार थाने की दीवार तोड़कर थाने में जा घुसी। पुलिस अब कार सवारों को ढूंढने में जुटी है। परिवहन विभाग से कार मालिक की जानकारी मांगी है।
कब का है मामला
घटना गुरुवार रात करीब ढाई बजे की है। कार साकेत नगर की ओर से पलासिया चौराहा की ओर जा रही थी। जैसे ही थाने के सामने पहुंची, वह सिटी बस स्टॉप की तरफ मुड़ गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि सिटी बस स्टॉप को हवा में उड़ा दिया।
इतने में भी कार रुकी नहीं और सीधे पलासिया थाना में जा घुसी। बस स्टॉप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और थाने की दीवार ढह गई। पुलिसकर्मी बाहर निकलकर चालक को पकड़ते, इसके पहले वह साथियों के साथ फरार हो गया।
पुलिस ने क्या कहा
टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के अनुसार कार पिपलौदा (रतलाम) के महेश सुतार के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।
मिनी ट्रक ने मारी टक्कर
पत्थर मुंडला के पास बाइक सवार दो भाइयों को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
एमवाय पुलिस चौकी के मुताबिक गीतानगर निवासी 25 वर्षीय जुनैद पुत्र जाकिर छोटे भाई अनस के साथ शादी में जा रहा था। उसके मामा के परिवार में आशाखेड़ में शादी का कार्यक्रम था। पत्थर मुंडला के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जुनैद की मौत हो गई।
Source link
#इदर #म #बकब #कर #बस #सटप #क #उड़त #हए #पलसय #थन #म #घस #चलक #सथय #सग #फरर



Post Comment