इंदौर के बायपास पर शनिवार रात सवा नौ बजे हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय विजय नारायणसिंह ठाकुर की मौत हो गई। …और पढ़ें
HighLights
- स्पीड ब्रेकर पर टक्कर, टैंकर के पहिये से कुचला सिर
- ड्राइवर हुआ फरार, पुलिस ने समेटे सिर के टुकड़े
- पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज की है एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बायपास पर शनिवार रात हुए हादसे ने झकझोर कर रख दिया। टैंकर के नीचे आने वाले युवक का सिर चकनाचूर हो गया। सिर के टुकड़ों को हाथ समेटना पड़ा। लोगों ने टैंकर चालक को रोकना चाहा पर वह स्पीड में आगे निकल गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कनाड़िया थाना अंतर्गत बिचौली मर्दाना में शनिवार रात सवा नौ बजे हादसा हुआ था। लोहारी (धार) निवासी 25 वर्षीय बाइक सवार विजय नारायणसिंह ठाकुर की मौत हो गई थी। वह पुताई का काम करता था और मूसाखेड़ी में किराये से रहता था। रात में साथी रवींद्र गबूसिंह ठाकुर के साथ साइड देखने जा रहा था। सरकारी स्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर पर बाइक को टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर के पीछे पानी का टैंकर लगा हुआ था। विजय और रवींद्र नीचे गिर गए और टैंकर का पहिया विजय के सिर पर चढ़ गया। टीआई डॉ. सहर्ष यादव के अनुसार चालक तो टैंकर से कूद कर फरार हो गया था। पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद की और सड़क पर बिखरे सिर के टुकड़ों को समेटा। रविवार को विजय के शव को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
बगैर लाइसेंस के कार चला रहा था टक्कर मारने वाला सिपाही
राजेंद्र नगर थाने से आरक्षक भूरेलाल और प्रमोद त्यागी को टक्कर मारने वाला सिपाही लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने उसको जमानत पर छोड़ दिया है। डीसीपी ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। जिला पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही विजय चौहान ने दोनों जवानों को कार से टक्कर मार दी थी। जवान रात्री गश्त कर सड़क किनारे खड़े हुए थे। टीआई यशवंत बड़ौले के अनुसार विजय ने लाइसेंस होना बताया है पर पेश नहीं कर पाया है।
#टरकटर #टकर #क #पहय #स #चकनचर #ह #गय #बइक #सवर #यवक #क #सर #इदर #क #बयपस #इलक #म #हआ #हदस



Post Comment