×
इंदौर में पितृ पर्वत के सामने पिकअप की टक्कर से 12वीं की छात्रा की मौत, स्कूटर घसीटते हुए ले गया ड्राइवर, दूसरी छात्रा के पैर में फ्रेक्चर

इंदौर में पितृ पर्वत के सामने पिकअप की टक्कर से 12वीं की छात्रा की मौत, स्कूटर घसीटते हुए ले गया ड्राइवर, दूसरी छात्रा के पैर में फ्रेक्चर

लोगों ने एम्बुलेंस(108) पर कई बार कॉल लगाए लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। राहगीरों द्वारा डायल-112 पर काॅल लगाया और उससे दोनों को सांवेर रोड़ स्थित न …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 05:00:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 05:04:36 PM (IST)

इंदौर में रोड़ एक्‍सीडेंट।

HighLights

  1. घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है।
  2. जम्बुड़ी हप्सी निवासी प्रिया की मौत हुई।
  3. प्रिया निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में पितृ पर्वत के सामने पिकअप चालक की लापरवाही से 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। स्कूटर सवार एक छात्रा के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ के दर्ज किया है।

गांधी नगर पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े छह बजे पितृ पर्वत के सामने की है। जम्बुड़ी हप्सी निवासी 18 वर्षीय प्रिया उर्फ प्रियांशी पुत्री सुभाष की मौत हुई है। प्रिया निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी।

भाई सुरेश के मुताबिक दोपहर को सहेली के साथ स्कूटर(एमपी 09डीपी 5172) से पितृ पर्वत पर गई थी। लौटने के दौरान तेज रफ्तार में आए पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 09जीजे 2636 ने पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र शर्मा(मंगल मार्ग) के मुताबिक टक्कर मारने के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और स्कूटर को घसीट कर ले गया।

नरेंद्र के अनुसार लोगों ने एम्बुलेंस(108) पर कई बार कॉल लगाए लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। राहगीरों द्वारा डायल-112 पर काॅल लगाया और उससे दोनों को सांवेर रोड़ स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

डाॅक्टर ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। भाई अनिकेत के अनुसार प्रिया की धतुरिया गांव में सगाई हो चुकी थी। स्वजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। प्रिया की सहेली की हालत गंभीर है। उसका भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

#इदर #म #पत #परवत #क #समन #पकअप #क #टककर #स #12व #क #छतर #क #मत #सकटर #घसटत #हए #ल #गय #डरइवर #दसर #छतर #क #पर #म #फरकचर

Post Comment