चलती कार में स्टंट कर जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। …और पढ़ें
HighLights
- भंवरकुआं ब्रिज पर स्टंट करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, कार जब्त
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की रेड
- आरोपितों ने कड़ी धूप में कार धकेली और कान पकड़कर मांगी माफी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चलती कार में स्टंट कर जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया और उनकी कार भी जब्त कर ली। उनका नया वीडियो जारी हुआ जिसमें वे कार धकेलते और माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
ब्रिज पर लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन
टीआई संतोष दूधी के अनुसार वायरल वीडियो में कार क्रमांक (MP13ZT7596) का चालक भंवरकुआं ब्रिज पर लापरवाही पूर्वक स्टंट करता नजर आया। यह हरकत न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन थी, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बन रही थी। गाड़ी ब्रिज पर चल रही थी और दो युवक दरवाजों से लटक रहे थे। एक युवक सनरूफ से बाहर था।
CCTV फुटेज से पहचान और पुलिस की कार्रवाई
मामले में थाना भंवरकुआं पर अपराध बीएनएस की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112/183(1) व 184 के तहत प्रकरण कायम किया गया। पुलिस ने बुधवार को एक टीम गठित की और कार के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। उसके आधार पर 22 वर्षीय प्रतीक पुत्र मनोज निहाले, निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया।
कड़ी धूप में मांगी माफी, पुलिस ने जब्त की कार
पुलिस ने आरोपितों की कार भी जब्त कर ली है। दोपहर को उनका नया वीडियो बनाया गया। आरोपित कड़ी धूप में कार को धकेलते हुए ले जा रहे थे और स्टंट करने पर माफी मांगते नजर आ रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की जानलेवा हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
#इदर #म #कर #सटट #क #जनन #पड़ #भर.. #तन #यवक #गरफतर #बच #सड़क #मफ #मगत #हए #धकल #कर



Post Comment