800 मीटर लंबे अर्जुन बड़ौद फ्लाइओवर का काम दो साल में पूरा होना था, लेकिन तीन साल लग गए। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर से देवास और देवास से इंदौर आने-जाने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से निकल सकेंगे
- अर्जुन बड़ौद फ्लाइओवर पर करीब 10 दिन ट्रायल चलेगा, बायपास पर जाम से मिलेगी राहत
- ट्रायल सफल रहने के बाद डिवाइडर, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग और लाइटिंग लगेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इंदौर-देवास बायपास पर बने अर्जुन बड़ौद फ्लाइओवर को लोगों के लिए खोलने की तैयारी कर ली। सोमवार से इस पर ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके बाद दोनों दिशाओं से वाहन गुजर सकेंगे। इससे बायपास पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण दो साल में पूरा होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से काम तीन साल तक खिंच गया। अभी 10 प्रतिशत काम बाकी है और अधिकारियों ने जुलाई तक पूरा निर्माण कार्य खत्म करने की डेडलाइन रखी है। फ्लाईओवर का निर्माण मेहरोत्रा बिल्डकान करने में लगी है। मार्च में निर्माण एजेंसी को तेजी से डामरीकरण पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए तीन सप्ताह की समय-सीमा तय की गई थी।
डामर बिछाने का काम पूरा
अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक फ्लाईओवर पर डामर बिछाने का काम पूरा कर लिया गया। साथ ही दोनों ओर की अप्रोच रोड को भी व्यवस्थित किया गया। ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके। अब सात-दस दिन तक ट्रायल चलेगा। इस दौरान इंदौर से देवास और देवास से इंदौर आने-जाने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से गुजर सकेंगे।
डिवाइडर, रोड मार्किंग और लाइटिंग का काम बाकी
ट्रायल सफल रहने के बाद यहां डिवाइडर, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग और लाइटिंग का काम किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण एजेंसी को सर्विस रोड की मरम्मत भी करनी है। यह काम जून में शुरू होने की संभावना है।
जबकि अधिकारियों ने वर्षा के बाद मरम्मत करना ज्यादा बेहतर बताया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव ने बताया कि डामरीकरण पूरा हो चुका है और अब ट्रैफिक संचालन की शुरुआत की जा रही है।
Source link
#इदरदवस #रड #पर #बन #अरजन #बडद #फलईओवर #पर #टरयल #आज #स #जम #स #मलग #छटकर



Post Comment