×
‘शादी करो वरना फोटो वायरल कर दूंगा’:  AI से फोटो एडिट कर छात्रा को किया ब्लैकमेल, सगाई तुड़वाई; इंदौर में युवक पर केस – Indore News

‘शादी करो वरना फोटो वायरल कर दूंगा’: AI से फोटो एडिट कर छात्रा को किया ब्लैकमेल, सगाई तुड़वाई; इंदौर में युवक पर केस – Indore News

बाणगंगा में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने अपने परिचित युवक पर एआई की मदद से फोटो एडिट कर बदनाम करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक निजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही छात्रा की शिकायत पर विशाल पुत्र पप्पू गुर्जर निवासी राऊ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में उसकी बहन की शादी के दौरान विशाल से पहचान हुई थी। शादी समारोह में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और इसी दौरान आरोपी ने कुछ फोटो भी लिए थे। कुछ समय बाद विशाल ने छात्रा पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने धमकी दी कि शादी में खींची गई तस्वीरों को एआई से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। छात्रा के अनुसार आरोपी लगातार बात करने और रिश्ता स्वीकार करने का दबाव बनाता रहा। जब परिवार ने दूसरी जगह शादी की बात शुरू की तो विशाल ने वहां भी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात अपनी बहन और जीजा को बताई। परिवार ने आरोपी से बात की तो उसने मोबाइल पर अभद्रता की और छात्रा के एडिट किए हुए फोटो भेज दिए। करीब दो महीने पहले जब युवती की सगाई हुई तो आरोपी उसके घर पहुंच गया और मंगेतर के सामने युवती को लेकर कई बातें कही। इसके बाद सगाई टूट गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी की हरकतों से वह मानसिक रूप से टूट गई थी और आत्महत्या तक का विचार आने लगा था। बाद में परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी विशाल गुर्जर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी और आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#शद #कर #वरन #फट #वयरल #कर #दग #स #फट #एडट #कर #छतर #क #कय #बलकमल #सगई #तडवई #इदर #म #यवक #पर #कस #Indore #News

Post Comment