इंदौर के रोबोट चौराहे पर मेट्रो के काम के लिए लगाए गए लोहे के पतरे और सर्विस रोड की बदहाली से शाम 6 से रात 9 बजे तक भीषण जाम लग रहा है। …और पढ़ें
HighLights
- 1.2 किमी में आधा घंटा, सर्विस रोड बनी मुसीबत
- अतिक्रमण-गिट्टी ट्रैक्टर से घिरी सड़क, 100 कॉलोनियां प्रभावित
- लेफ्ट टर्न पर खड़े होते वाहन, निगम भेजेगा सुधार प्रस्ताव
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रोबोट चौराहे पर व्यस्त समय में रोजाना जाम की स्थिति के कारण सैकड़ों वाहन चालक परेशान होते नजर आते हैं। मुख्य चौराहा पर मेट्रो के काम के कारण लोहे के पतरे लगा दिए गए हैं। इस कारण वाहन चालकों की दिक्कत बहुत बढ़ गई है। शाम को छह से रात नौ बजे के बीच रोबोट चौराहा से रेडिसन तक करीब 1.2 किलोमीटर का मार्ग तय करने में आधे घंटे का समय लग रहा है।
सर्विस रोड पर ड्रेनेज लाइन के लिए खोदाई और सड़क से ऊंचे चैंबरों के कारण भी वाहन चालक परेशान होते रहते हैं। इसको लेकर कोई प्लानिंग ही नहीं है। मेट्रो के काम के चलते सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। न तो सर्विस रोड चौड़ी की गई है, न ही गड्ढे भरे गए हैं। जाम की स्थिति रोजाना बनती है और वाहन चालक आपस में गुत्थमगुत्था होते रहते हैं।
बीच चौराहा पर खोदाई, अतिक्रमण व खराब सड़क
मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा पिल्लर खोदाई के काम के चलते रेडिसन से एमआर-9 रिंग रोड चौराहा और उसके आगे खजराना तक की स्थिति बहुत खराब है। रोबोट चौराहे से रेडिसन तक चार लेन रिंग रोड के अलावा दो-दो लेन की सर्विस रोड दोनों ओर है। यहां एक ओर गिट्टी के ट्रैक्टर खड़े रहते हैं।
दूसरी ओर शराब दुकान के आसपास का अतिक्रमण है। इस क्षेत्र के आसपास 100 से ज्यादा कॉलोनियां हैं। रोजाना हजारों वाहन चालक परेशान होते नजर आते हैं। सर्विस रोड के दोनों ओर 10 से 12 फीट जगह कच्ची ही छोड़ रखी है। कई चैंबर सड़क के स्तर से करीब 15 इंच ऊपर तक बने हुए हैं। वेलोसिटी के आगे सड़क अधूरी है।
यह भी पढ़ें : MP में ऑनलाइन गेमिंग में जीते 6 लाख रुपये के लेनदेन में रिश्तेदार ने कर दी युवक की हत्या
लेफ्ट टर्न पर खड़े हो जाते हैं
यातायात विभाग ने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को कम से कम जगह पर लोहे के पतरे लगाकर काम करने के लिए निर्देशित किया था। यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चले इसके लिए मेट्रो वालों ने छह वालेंटियर लगाए हैं, जो रेडियम जैकेट पहनकर मौजूद रहते हैं। साथ ही मेट्रो वालों ने एक रिटायर्ड यातायात अधिकारी को नौकरी पर रखा है, जो चौराहा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही एक सूबेदार सहित चार यातायात पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। कुछ वाहन चालक चौराहा पर बेतरतीब खड़े हो जाते हैं। वाहन चालक अपनी लाइन में खड़े नहीं होते हैं। सीधे जाने वाले वाहन चालक लेफ्ट टर्न पर खड़े हो जाते हैं। इसके कारण सीधे जाने वाले निकल नहीं पाते हैं। नतीजन एक बार सिग्नल खुलने पर 50 प्रतिशत ही वाहन चालक निकल पाते हैं, इससे यातायात बाधित होता है। वाहन चालकों को अपनी लाइन में खड़े होने की आदत डालनी चाहिए। – नरेश बाबू अन्नोटिया, एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक
मेट्रो के काम के कारण खराब हुई
सर्विस रोड सुधार के लिए मेट्रो वालों को देंगे प्रस्ताव नगर निगम और मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन वालों की बैठक हुई है। बैठक में चर्चा हुई कि रोबोट से रेडिसन और रेडिसन से रोबोट तक की सर्विस रोड मेट्रो के काम के कारण खराब हुई है। दोनों तरफ की सर्विस रोड सुधार के लिए नगर निगम मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को प्रस्ताव भेजेगा। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन वाले उस प्रस्ताव को जल्द ही मुंबई भेजेंगे। राशि मिलते ही जल्द ही सर्विस रोड का सुधार कार्य करेंगे। – राजेंद्र राठौर, जनकार्य समिति प्रभारी
Source link
#इदर #म #मटर #क #कम #क #चलत #रबट #चरह #पर #शम #स #रत #तक #लग #रह #जम



Post Comment