×
Indore News: स्टेट बार काउंसिल चुनाव में दिखा वकीलों का उत्साह, भीषण गर्मी भी नहीं रोक पाई कदम

Indore News: स्टेट बार काउंसिल चुनाव में दिखा वकीलों का उत्साह, भीषण गर्मी भी नहीं रोक पाई कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya

Updated Tue, 12 May 2026 05:46 PM IST

Indore News: मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के 23 पदों के लिए इंदौर जिला कोर्ट में मतदान संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद 10 हजार से अधिक वकीलों ने कूलर और छांव की व्यवस्थाओं के बीच उत्साहपूर्वक वोट डाले।


मतदान से पहले जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर



विस्तार

मप्र स्टेट बार काउंसिल यानी राज्य अधिवक्ता परिषद के 23 प्रतिनिधियों के चयन हेतु आज सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ इंदौर में भी मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करने जिला कोर्ट परिसर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर के समय जब तापमान अपने चरम पर था तब भी वकीलों का आना निरंतर जारी रहा।

22 प्रत्याशी इंदौर के

इंदौर में सुचारू मतदान के लिए जिला कोर्ट परिसर में कुल 11 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों का विभाजन वकीलों की सनद के वर्ष के आधार पर किया गया है ताकि व्यवस्था बनी रहे। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य मतदान अधिकारी एडीजे आलोककुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन और देखरेख में संपन्न कराई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। चुनावी मैदान में कुल 121 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें से 22 प्रत्याशी इंदौर से ताल्लुक रखते हैं। मतदाता वरीयता के आधार पर 1 से लेकर 23 नंबर तक अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं।

इंदौर में 10 हजार मतदाता

गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बार एसोसिएशन और प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। पूरे कोर्ट परिसर में कूलर लगाए गए हैं और छांव के लिए टेंट की व्यवस्था की गई ताकि वकीलों को लाइन में लगते समय परेशानी न हो। जगह-जगह ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं को रिझाने और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सक्रिय नजर आए। इंदौर में कुल 10 हजार 537 मतदाता हैं। शाम 5 बजे तक वोट डले। मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गिनती 16 जून से शुरू की जाएगी जो अगले कुछ दिनों तक चलेगी। 

Source link
#Indore #News #सटट #बर #कउसल #चनव #म #दख #वकल #क #उतसह #भषण #गरम #भ #नह #रक #पई #कदम

Post Comment