तेल की कीमतें में तेजी के कारण वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा भी गहरा गया है। इस वजह से निवेशक एक बार फिर बुलियन मार्केट का रुख करने लगे है और सोने और चा …और पढ़ें
HighLights
- रिजर्व बैंक का सोने का भंडार बढ़ा, कीमती धातुओं के दाम उछले
- मोटे तौर पर तीन सालों में आरबीआई ने 280 टन सोना खरीदा है।
- मौजूुदा दौर में इस वक्त भारत के पास 880 टन सोना रिजर्व है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी ने देश की जनता से आग्रह किया है कि अगले एक साल तक सोने की खरीद से बचें। वहीं सरकार खुद अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोने की धड़ाधड़ खरीद रही है। पिछले छह महीनों में आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 104.2 टन बढ़ा है।
मोटे तौर पर तीन सालों के भीतर आरबीआई ने 280 टन सोना खरीदा है। इस वक्त भारत के पास 880 टन सोना रिजर्व है। भारत ही नहीं दुनिया के देशों के सेंट्रल बैंक भी इसी अवधि में ही अधिकाधिक सोना जमा कर रहे हैं। पड़ोसी चीन समेत यूरोपीय देश, ब्राजील, पोलैंड जैसे देश भी सोना रिजर्व बढ़ा रहे हैं।
जुलाई 2025-जनवरी 2026 के बीच बैंक ऑफ फ्रांस ने न्यूयॉर्क स्थित फेडरल रिजर्व में सुरक्षित रखा अपना बकाया 129 टन सोना वापस ले लिया है। इस कदम के साथ ही फ्रांस का कुल करीब 2,437 टन सोना अब पेरिस के सेंट्रल बैंक के पास पहुंच गया है।
प्रत्येक देश सोने का भंडार बढ़ाते हुए उसे अबने कब्जे में रखने की कोशिश में है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मजबूत डिमांड के कारण दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी का वातावरण जारी रही। कामेक्स पर सोना वायदा 49 डालर बढ़कर 4700 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 384 सेंट बढ़कर 84.06 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी बुधवार को दोनों धातुओं की कीमतों में बढ़त जारी रही। इंदौर में सोना केडबरी 600 रुपये बढ़कर 151400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 7500 रुपये बढ़कर 257000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बाजार में फिलहाल ग्राहकी बेहद सीमित देखने को मिली है।
तेल की कीमतें में तेजी के कारण वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा भी गहरा गया है। इस वजह से निवेशक एक बार फिर बुलियन मार्केट का रुख करने लगे है और सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की खरीदारी में जुट गए हैं।
कामेक्स वायदा
सोना वायदा 4700 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4773 डॉलर और नीचे में 4687 डॉलर प्रति औंस और चांदी 84.06 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 87.17 डॉलर और नीचे में 83.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 151400, सोना आरटीजीएस में 151000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138500 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 150800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 257000, चांदी आरटीजीएस 269000 चांदी टंच 257500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2750 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 249500 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#इदर #सरफ #बजर #म #एक #ह #दन #म #चद #सढ #सत #हजर #बढ



Post Comment