एक बच्ची की निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची की घर पर मौत हुई। मृत बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय खुशबू और 6 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। …और पढ़ें
HighLights
- घर के आसपास पसरी गंदगी, खुली पड़ी है नाली
- मजदूर परिवार की बच्चियों की दूषित खानपान के कारण तबीयत बिगड़ी थी
- एक बच्ची की निजी अस्पताल में, जबकि दूसरी बच्ची की घर पर मौत हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देपालपुर में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद दो बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्वे किया। वार्ड क्रमांक छह स्थित हरिजन मोहल्ले में मुकेश चौहान की दो बेटियों की मौत हुई है। मजदूर परिवार की बच्चियों की दूषित खानपान के कारण तबीयत बिगड़ी थी।
स्वजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक बच्ची की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची की घर पर मौत हुई। मृत बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय खुशबू और 6 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. माधव हसानी, ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी डा. वंदना केसरी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को जांच के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया।
विसरा जांच के लिए भेजा, बच्ची का करवाया पोस्टमार्टम
अधिकारियों के मुताबिक निजी अस्पताल में जिस बच्ची की मौत हुई है उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। विसरा जांच के लिए भी भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर के सामने फैली गंदगी, नाली-चौक और बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर भी चिंतित नजर आई।
पूरे मोहल्ले में गंदगी, खुली पड़ी है नालियां
रहवासियों का आरोप है कि वार्ड में मुख्य मार्ग से लगे मकानों के सामने बनी लगभग आठ फीट गहरी कच्ची-पक्की नालियों की बदहाल स्थिति एवं पेयजल नलों के रिसाव के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार बीमारियां फैल रही हैं। पूरे मोहल्ले में गंदगी पसरी हुई है, नालियां भी खुली पड़ी है।
Source link
#इदर #दपलपर #म #उलटदसत #क #शकयत #क #बद #द #बहन #क #सदगध #मत



Post Comment